मेष
आज आपको दूसरों की खातिर कुछ त्याग करना पड़ सकता है। खुद पर अधिक विश्वास रखें दुसरों की अपेक्षा। आप आश्वस्त रहना चाहेंगे कि आपके जीवनसाथी और बच्चों की डिमांड पूरी हो रही है। प्यार में आपका मन चंचल हो रहा है लेकिन जीवन के कुछ बड़े फैसलें आपको आज लेने पड़ेंगे। आज बड़ा निवेश करने से पहले लाभ और हानि का भी आंकलन करे लें। जो लोग नए व्यापार करने की सोच रहे हैं, वह कुछ योजनाएं बनाएंगे। सरकारी कार्य में लापरवाही करने पर आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। आज रात कुछ स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर कुछ पकाएं।
वृष
आज दिन की शुरूआत शुभ संकल्पों के साथ होगी। कोई मुश्किल काम पूरा हो सकता है। भावनात्मक तकलीफों का हल तुरंत ढूंढने की कोशिश करनी होगी। पति-पत्नी में रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे। आज किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती हैं। आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस करने के लिए रहने वाला है। शिक्षा और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके प्रोफाइल के आधार पर बड़े मौके बनने के आसार दिख रहे हैं। ऑफिस में किसी की आर्थिक मदद को लेकर समझदारी से फैसला लें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। आज खूब पानी पिएं।
मिथुन
आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आज आतुर नजर आ सकती हैं। बचपन के किसी दोस्त से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। प्यार आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन आप इसे स्वाभाविक और प्रवाहित रखना पसंद करते हैं। विवाहित राशियों में जुनून की कमी है। आज आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। धीमा पड़ चुका कारोबार अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। नौकरी में मनोवांछित उपलब्धि मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोग महिला बॉस व सहकर्मी का सम्मान करें। कम इम्यूनिटी की वजह से एलर्जी की तकलीफ अधिक रह सकती है।
कर्क
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। बीती बातों को लेकर अगर आप चिंता और उलझन में हैं तो उसे मन से निकाल दीजिए और वर्तमान पर फोकस कीजिए। आज आपका साथी आपके साथ वक्त बिताने का इच्छुक हो सकता है। आज सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको आज किसी नई योजना का पता चल सकता है। काम के सिलसिले में आपको अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अगर आपको अपनी दृष्टि में समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएँ। आपको चश्मे की आवश्यकता हो सकती है। कुल मिलाकर आपकी सेहत ठीक है।
सिंह
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह भी आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आज आपका साथी आपको एक सरप्राइज़ दे सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिल थोड़ा कमजोर रहेगा। आज आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने से ज़्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें। नौकरी के लिए जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द अच्छे मौके आएंगे। आपको अपनी मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर नजर आ सकता है।
कन्या
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज काफी अच्छा रहेगा। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए आज बेहतर अवसर आ सकते हैं। सिंगल लोगों को आज अकेले रहने में मजा आएगा। आर्थिक रूप से आप पहले से बहुत बेहतर कर रहे हैं। प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण काम आसानी से संपन्न होगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोग सहकर्मियों से स्वस्थ बहस तो करें लेकिन वाद-विवाद में न बढ़ें। आपका कमजोर स्थान आपके हाथ होंगे। आज आप जो करते हैं उसमें सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा रहेगा। हमेशा सुरक्षित रहना याद रखें।
तुला
आज ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। असफलता से टूटने के बदले इसे चुनौती के तौर पर लेना होगा। बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। नवविवाहितों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती है। लव पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। व्यापार में भी निवेश करने के लिए कल का दिन उत्तम है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
वृश्चिक
आज आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। यदि आपको पारिवारिक समस्याएं थी, तो वह अब समाप्त होती दिख रही हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। महिलाये किसी से बात करते समय सावधानी रखें। प्रेमी की भावनाओं की कद्र करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से चलेगा। आज धन के मामले में सावधान रहे। अपने परिवार के सहयोग से काम कारोबार को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरते। वर्तमान गतिविधियों पर कोई भी पुराने गिले-शिकवे हावी ना होने दें। विद्यार्थियों को करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।असंतुलित खान-पान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा लापरवाही ना बरतें।
धनु
आज के दिन सुबह लक्ष्मी नारायण भगवान जी के दर्शन व पूजन करें आपका दिन अच्छा रहेगा। आज दिल और दिमाग पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। आपको सलाह दी जाती है की पुरानी बातों को ज्यादा न सोचे। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर और ईमानदार रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आज कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल रहेंगे। किसी सामान को ऑनलाइन बेचना आपके लिए सहज और फायदेमंद साबित होने वाला है। अपने महत्वपूर्ण काम दिन के प्रथम पक्ष में ही पूरे करने का प्रयास करें। आप थोड़े तनाव में हैं, लेकिन इसके अलावा आपकी सेहत पूरी तरह से ठीक है।
मकर
आज घर परिवार में आपको कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रहें। अविवाहित लोग किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करें। आज जीवन साथी के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। अपने प्रियजन से बात करते समय गुस्से और चिड़चिड़ेपन पर काबू रखना होगा। आज किसी भी गलत ढंग से धन प्राप्त करने का विचार है उसे तो मन से निकाल दें तो आप के लिए बेहतर होगा। बिजनेस संबंधित मामले निपटाने के लिए समय अनुकूल है। नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है। जो लोग टारगेट बेस्ड काम करते हैं वह संपर्क के माध्यम से एक्टिव रहें। शरीर में पानी की मात्रा कम होने के कारण थकान महसूस हो सकती है। लिक्विड डाइट पर ज्यादा ध्यान दें।
कुंभ
आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। अपरिचित लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं। आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने से ज़्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें। लम्बे समय से रूके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी के लिए जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द अच्छे मौके आएंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगे रह सकते हैं। पेट व चर्म रोगों से आपका सामना हो सकता है।
मीन
आज बृहस्पति देव जी के दर्शन के लिए जाना चाहिए उनकी कृपा से आपको धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी। परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेंगे। अविवाहित के जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। आज उधार चुकाने के लिए आय बढ़ाने के साधन खोजें। रियल स्टेट का कोई भी डील करने से आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की जरुरत होगी। किसी नए कार्य को आरंभ करने की योजना बना सकते हैं। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। विटामिन सी के साथ अधिक भोजन करें। यदि आप भीड़-भाड़ वाले और पसीने से तर जिम में लोगों के समूह के साथ काम करना पसंद नहीं करते हैं, तो कुछ विकल्प हैं जिन्हें आप आज आज़माना चाहेंगे।