राशिफल

25 June 2025 Ka Rashifal : आज गजकेसरी योग के सुंदर संयोग में तुला, कुंभ सहित 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आज आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। जीवन साथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। अपने प्रिय को मनाने के लिए आप कोई गिफ्ट दे सकते हैं। आज रिस्क लेने वाले लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। बिज़नेस में आपको विदेशी स्रोतों से लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। तेल के व्यापारियों को बड़े सौदे सोच-समझकर करना चाहिए। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई भी बात किसी के साथ साझा ना करें। आज आप कम समय में बहुत कुछ हासिल कर सकते है। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है।

वृष
आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर प्लान बनायेंगे। कुछ लोगों के किसी ऐसे पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे, जिसे वे पहले नापसंद करते थे। गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। आज आपकी लव लाइफ सामान्य रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाव होने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत और लगन से प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिलने की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बाहर का खाना जैसे जंक फ़ूड इत्यादि से परहेज करें। आज घर से बाहर निकलते समय सुरक्षा का ध्यान रखें।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा। परिवार में किसी टीनेजर के साथ बातचीत करने की कोशिश करें। आज आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। दांपत्य जीवन को लेकर आप काफी खुश नजर आएंगे। आप किसी चीज को पाने की इच्छा रखते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। लंबे समय से चली आ रही किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने में सफल हो सकते है। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी सेहत की चिंता में परेशान रहेंगे लेकिन आपका डर बेवजह साबित होगा।

कर्क
आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको परिवार या संपर्क में किसी बुजुर्ग की सहायता करनी होगी। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी कुछ अच्छी बात बताएगा। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। आज धन लाभ की स्थिति बनी हुई है, लेकिन इसके समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। ब्यूटी और फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कारोबार अच्छा रहेगा। करियर में आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर जल्दी प्राप्त होने वाले हैं। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है की, नौकरी करने की जल्दी बाजी में पढ़ाई छोड़ने की गलती ना करें। सेहत के प्रति आपकी सजगता रंग लाएगी। कभी कभी तरोताजा होने के लिए बस अच्छी नींद ही काफी होती है, अपना कर देखें।

सिंह
आज का दिन आपके लिए थोडा भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज दिल और दिमाग पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर और ईमानदार रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आज नये अवसरों का लाभ उठाने के लिए स्वयं को तैयार रखें। व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे। नौकरीपेशा लोग जीवन में आने वाली बाधाओं से परेशान रह सकते है। जब आप स्वस्थ होते हैं, तब आप अपने बारे में अच्छा महसूस कर रहे होते हैं। आज अधिक ताजा निचोड़ा हुआ जूस पिएं।

कन्या
आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। आज यदि आप किसी की बातों की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास करेंगे, तो अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद हो सकता है, सावधान है। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यहार बरतें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ती मधुरता से खुश होंगे। आज धन के मामले में विशेष सावधानी बरतें। सुस्त चल रहा कारोबार आज कुछ बेहतर हो सकता है। नौकरी के बेहतरीन अवसर आपको नए शहर में प्राप्त हो सकते हैं। काम से जुड़े हुए लोगों को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता हो सकती है। शरीर में बढ़ रहा असंतुलन किस कारण की वजह से है, यह जानने पर ध्यान देना होगा।

तुला
आज दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आज आप कुछ मामलों में थोड़ा असुरक्षित महसूस करगे। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम व सहयोग की आशा आप कर सकते हैं। आप अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत रहेगा। आज वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापारी वर्ग लीगली मामलों में सचेत रहें कानूनी तौर पर अपने को मजबूत रखें। कारोबार में नई टेक्नोलॉजी को भी समझने की जरूरत है। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उन्हें नियमित और समय पर भोजन करने की सलाह दें। आपको यदि किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल रहा है तो आपको जाना चाहिऐ।

वृश्चिक
आज ग्रह आपको बहुत कुछ बेहतर देने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेगे। आज आपको अपने पेशे में सफलता मिलेगी। सट्टेबाजी में फंसा हुआ पैसा आज मुनाफे के तौर पर वापस मिल जाने की उम्मीद है। कोई भी काम करते समय आपको क्या फायदा होगा और कितनी मेहनत करने की आवश्यकता है, इन दोनों बातों को ध्यान में रखना होगा। शुगर से संबंधित तकलीफ को नियंत्रण में लाना जरूरी है। उचित खानपान और आराम मैं भी ध्यान देने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरते।

धनु
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। कुछ लोग अपने व्यवहार और आचरण को बदलें, सब आपके हो जाएंगे। जीवन साथी से प्रेम मिलेगा और फैमिली का सपोर्ट और प्यार देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। आज आपकी लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। इस समय सेविंग जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। रूपए-पैसे के मामले में दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। कारोबारी वर्ग को मुनाफे के लिए ग्राहकों से विनम्र रहना होगा। आप जिस किसी काम में लगे हैं उसमें आगे बढने से पहले विशेषज्ञ की राय लें। पुत्र के करियर के मामले में खास बात हो सकती है। आज आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।

मकर
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। अपने वाहन की सर्विस पर ध्यान दें। कोई बात आज आपके मन को ठेस पहुंचा सकती है। अपने जीवनसाथी के प्रति अधिक प्रेमपूर्ण और स्नेही बनने का प्रयास करें, उस प्यार को फिर से स्थापित करें जो आप एक दूसरे के प्रति महसूस करते हैं। सिंगल लोग दिन के अंत में थोड़ा अकेला महसूस करेंगे। प्रेमी अपने प्रिय के साथ अच्छे पल बिताएंगे। आज अचानक धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है, मेहनत करें। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी भी सरकारी कार्य को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़े, क्योंकि किसी तरह की पेनल्टी लग सकती है। खान पान संतुलित रहने से आप कई छोटी छोटी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जा रहे लोग प्रसिद्ध स्थान पर जाने से बचें।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। संतान की शिक्षा के लिये आज आप लोन अप्लाई कर सकते हैं। घरेलू समस्याओं से आपको काफी हद तक निजात मिल सकती है। आप शाम को जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं,जिसमें आपके लुक की खुब तारीफ होगी। नये विवाहित लोगों के लिए आज का दिन यादगार हो सकता है। प्रेम का नशा पूरी रात सिर चढ़कर बोल सकता है। आर्थिक रूप से आप अच्छा कर रहे हैं। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें। बिजनेस की बात करें तो व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। किसी बीमारी से निकलने के लिए सिर्फ घरेलू नुस्खे पर निर्भर रहना सही नहीं होगा।

मीन
आज किस्मत आपका साथ देगी। कोई बात मन ही मन प्रसन्न करेगी लेकिन आप किसी से कह नहीं पायेगे। विवाहित जातक आज परिवार के विस्तार की बात करेंगे। प्रेम जीवन में आप अपने समय को लगाएंगे जिससे काम में रुकावट आ सकती है। आज आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। टेलीकॉम से संबंधित कारोबार करने वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। कुछ लोग नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। किसी भी ऐसे काम के प्रति लापरवाह न रहें जो स्वयं आपको उचित नहीं लग रहा हो। कुछ लोगों को एसिडिटी के कारण सेहत में दिक्कतें आ सकती हैं।

Shine wih us aloevera gel

https://shinewithus.in/index.php/product/anti-acne-cream/

Related posts

8 April 2025 Ka Rashifal : आज एकादशी के दिन चमकेगी 6 राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

1 April 2025 Ka Rashifal : आज प्रीति योग में 5 राशियों को होगा बम्पर लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

29 November 2023 Ka Rashifal: आज 5 राशियों के लिए दिन रहेगा शानदार, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk