मेष
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। घर में संबंधियों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस हो सकती है, सावधान रहें। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो आज भूल कर भी कोई बात ऐसी ना करें, जिससे वह नाराज हो जाएं। धन के मामले में आज विशेष सावधानी बरतें। कारोबार को लेकर नए कॉन्ट्रैक्ट या समझौते भी होने की संभावना है। बिजनेस में आप कोई बडा उलट फेर ना करें। नौकरी के बेहतरीन अवसर आपको नए शहर में प्राप्त हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें | समय-समय पर जरूरी चेकअप करवाते रहें। ट्रिप पर जाने के लिए अपनी गाड़ी के बदले पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाने बेहतर साबित होगा।
वृष
आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान को खराब कर सकती हैं, सावधान रहे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे। आज किसी को भी दिल देने से पहले अच्छे से विचार कर लें। आय में वृद्धि का संकेत मिल रहा है। आप में से कुछ लोगों को बिजनेस में फायदा होने की उम्मीद है, नए क्लाइंट बन सकते हैं। घरेलू स्तर पर किसी प्लान को धरातल पर उतारने के लिए आपको मेहनत करना होगा। आपके सहकर्मी आपके प्रयासों में सहायक बने रहेंगे,किसी टारगेट को पूरा करना आसान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और दिनचर्या जरूर रखें। यात्राओं पर जाने की संभावनाएं हैं।
मिथुन
आज भाग्य पूरी तरह से आपके साथ रहेगा। अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया चरण आने वाला है। वैवाहिक जीवन में आज की शाम रंगीन हो सकती है। आज आपको अच्छी खासी आमदनी होगी। व्यापार को विस्तार देने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। आपके बॉस आपके काम के प्रदर्शन के बारे में जो टिप्पणी कर रहे हैं, उससे आपकी घबराहट हो सकती है। अपने बच्चों को खेल कूद में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित करें। आपका स्वास्थ्य एक अच्छी स्थिति में दिखाई दे रहा है। धूम्रपान आपके स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी।
कर्क
आज आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। आप जिससे भी बात करें साफ और ईमानदारी से करें। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हल्की फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी प्रॉपर्टी को फाइनल कर लेन से पहले आपको कई विकल्पों पर सोच विचार करना चाहिए। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, यह निवेश आपके लिय लाभदायक हो सकता है। सोने-चांदी के व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारिक काम के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा।
सिंह
आज आपको खुद को प्रेरित करना चाहिए। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। सायंकाल में धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले सकतें है। आज के दिन कर्ज देने की स्थिति से बचें। व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनी हुई है। विद्यार्थी वर्ग एक्टिव होते हुए कोई क्रिएटिव काम पर ध्यान दें। रोजमर्रा के कामों को निपटाने में ज्यादा मेहनत लग सकती है। एक स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए, आपको स्वस्थ विकल्प अपनाने की आवश्यकता है। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें। ड्राइविंग सीखने वाले लोग आज वाहन चलाने की हिम्मत दिखा सकते हैं, लेकिन अपने पास समझदार ड्राइवर को रखे।
कन्या
आज का दिन कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। जीवनसाथी व परिवार के मनोरंजन तथा आमोद —प्रमोद में समय व्यतीत होगा। आज प्रेमी के साथ रात्रिभोज पर जाने पर प्रेम संबंध मजबूत होंगे। ग्रह-नक्षत्र उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहे है। कारोबारी वर्ग को अच्छा मुनाफा होगा। आप जिस किसी काम में लगे हैं उसमें आगे बढने से पहले विशेषज्ञ की राय लें। नौकरी से जुड़े जातक किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से अपना बचाव करें। आज आपके द्वारा की जाने वाली कोई यात्रा उम्मीद से ज्यादा मंहगी साबित हो सकती है।
तुला
आज आपके दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है। आज सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। घर से निकलते समय सावधानी बरते और जल्दबाजी ना करे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज का दिन कोई खुशखबरी दे सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। आज आपको समय की कीमत आपको पहचाननी होगी। कोई भी व्यापारिक लोन अपने सामर्थ्य से ज्यादा लेने का प्रयास ना करें। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है। ऑफिस का काम अपनी जिम्मेदारी पर ले रखा है तो गलती न छोड़ें। उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका पेट है। यदि आप बहुत अधिक फास्ट फूड खाते हैं तो आज आप बीमार महसूस कर सकते हैं। सड़क पर वाहन चलाते समय आज आपको विशेष सतर्क रहने की जरुरत है, अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें।
वृश्चिक
आज के दिन खुद के व्यक्तित्व को निखारने में समय दें। खुद के द्वारा लिए गए कुछ निर्णय अभी के लिए तकलीफदायक साबित हो सकते हैं। आज विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी। जीवनसाथी हो सकता है कि किसी बात से आपसे नाराज रहे। आज लाभ और हानि दोनों के योग बने हुए है। यदि आप काम का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो अधिकतर कार्य विदेश में करने की कोशिश करें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए लोन लेने की सोच सकते हैं। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता न करें। दूसरे शहर में नाइट आउट पर जाना आपके लिए बेहद रोमांचकारी होगा, पर वाहन चलाते समय सावधान रहें।
धनु
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप परिवार में शुरु होने वाले किसी रोमांचक कार्य को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। आज आपके जीवनसाथी आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। आपके प्रेम जीवन में आज के लिए मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं, आत्मविश्वास अधिक होने के बाद अधिक ऊर्जावान दृष्टिकोण के लिए तैयार है। आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में महत्वपूर्ण है। आप में से कुछ लोग आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डीलर से संपर्क करना शुरु करेंगे। इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जॉब में परिस्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण होती नजर आ सकती हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
मकर
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बाजार से सामान खरीदते समय अपनी पर्स का अधिक ध्यान रखें। कुछ समय परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव अथवा डिनर के लिए भी जरूर निकालें। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज धन की स्थिति में अच्छा सुधार होगा। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। करियर में तरक्की देखने को मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। आज आपका कमजोर स्थान आपके हाथ होंगे। आज आप जो करते हैं उसमें सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा रहेगा। हमेशा सुरक्षित रहना याद रखें। आपको थका देने वाली दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।
कुंभ
आज आप कुछ ज्यादा ही शांत नजर आएंगे। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़ती। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। विवाहितों के लिए आज का दिन ज्यादा बेहतर रहेगा। आज लाभ और हानि दोनों के योग बने हुए है। महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में चर्चा सोच समझ कर करें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए लोन लेने की सोच सकते हैं। कारोबारी छोटे-छोटे निवेशों से लाभ कमा सकते हैं। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप स्वयं को ज़्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं।
मीन
इस समय भाग्य और ग्रह स्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में है। मन में किसी बात को लेकर प्रसन्नता रह सकती है। घर परिवार में मांगलिक और धार्मिक कार्य होने के योग हैं। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है शाम को साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम पाटर्नर से आज मुलाकात हो सकती है। आज का दिन थोक व्यापारियों के लिए अच्छा है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। काम में आपका फोकस बढ़ेगा और आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने की इच्छा शक्ति जागृत होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले सकते हैं। कुछ लोगों को पैरो में दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है। किसी मशहूर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।