मेष
आज पारिवारिक जीवन में प्रेम और स्नेह बना रहेगा। किसी पवित्र कार्य की तैयारी पूरे शबाब पर रहने वाली है, पूरे उत्साह से लगे रहेंगे। महिलाएं रसोई घर से छोटे बच्चों को दूर रखें। दांपत्य जीवन शुभ लाभ दायक रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। आज अचानक धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। अपने व्यवसाय को योजनाएं किसी भी बाहरी इंसान के सामने जाहिर न करें। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कुछ लोगों को शारीरिक कमजोरी और तनाव परेशान कर सकती हैं। किसी काम के लिए की गयी यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।
वृष
आज आप अकेलापन महसूस कर सकते है। लोगों के साथ थोड़ा कम संवाद बनाए रखें, खासकर के व्यक्तिगत जीवन से संबंधित चल रहीं परेशानियों के बारे में बात बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन बिताने वाले प्यार के मामले में लकी रहेंगे। जीवन साथी को खुश करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आपके वित्त में अच्छी बात हो रही है तो इसी मार्ग पर चलते रहें। आज आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। महिलाओं से जुड़े बिजनेस विशेष रूप से सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आप ईमानदारी से कार्य करेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। मौसम परिवर्तन का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है । नकारात्मक विचारों की वजह से आत्म बल में कमी महसूस हो सकती हैं। जल्द ही आपको ट्रेन से लंबी यात्रा करने का अवसर मिलने वाला है, इसका भरपुर आनंद ले सकेंगे।
मिथुन
आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आज आतुर नजर आ सकती हैं। बचपन के किसी दोस्त से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज भाई-बहनों से आपको आर्थिक मदद मिलने की सम्भावना रहेगी। आज समय की कीमत आपको पहचाननी होगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है। ऑफिस का काम अपनी जिम्मेदारी पर ले रखा है तो गलती न छोड़ें। गरिष्ठ खानपान की वजह से लीवर में कोई परेशानी महसूस हो सकती है। वाहन का प्रयोग ध्यान पूर्वक करें।
कर्क
आज आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करें और कुछ बेहतरीन बातचीत का आनंद लें। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। मन को हल्का करने के लिये प्रेमी से दिल की बात शेयर करें। आज नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। आपकी क्षमता तथा बातों को स्पष्ट तरीके से कहने का तरीका आपको अपने क्षेत्र में ऊपर लेकर आएगा। नयी नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। पेट दर्द तथा सिरदर्द जैसी दिक्कत अनुभव हो सकता हैं। आज कहीं सुंदर प्राकृतिक सौंदर्य के दामन का आनन्द उठाएंगे।
सिंह
आज आपके घर किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। विवाहित जातक आज परिवार के विस्तार की बात करेंगे। प्रेम जीवन में आप अपने समय को लगाएंगे जिससे काम में रुकावट आ सकती है। आज का दिन आर्थिक मामलों में थोड़ा अधिक खर्चीला हो सकता है। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। भूमि या वाहन खरीदने की प्लानिंग में अब तेजी दिखानी होगी। आज आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा अन्यथा आपकी नई योजनाएं अधूरी रह सकती है। रक्तचाप संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। इसलिए उचित आराम लेना भी जरूरी है। यात्रा पर जाते समय अपने घर की देखरेख का पुख्ता इंतजाम रखें।
कन्या
आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कोई बड़ा काम अकेले करने की कोशिश न करें। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा, और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। आज आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। जमीन से संबंधित बिजनेस करने वालों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में अधिकारी वर्ग से आप के संबंध मज़बूत होंगे। आप अपने उद्देश्य को पाने के लिए अधिक डेडीकेशन के साथ काम करना शुरू करेंगे। अच्छी सेहत के लिए कुछ कारगर कदम उठाए जाने की संभावना है, असर दिखेगा। यात्रा बहुत थकाऊ हो सकती है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप उस यात्रा के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं जिसे आप लेने जा रहे हैं।
तुला
आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। कुछ गृहणियों द्वारा आज अपने घर पर किट्टी पार्टी रखे जाने की उम्मीद नजर आ रही है। विपरीत परिस्थितियों में भावनाओं के आवेश में ना आएं। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। आज इनकम होगी, लेकिन साथ ही व्यय स्थिति भी बनी रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है। नौकरी में बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण व्यस्तता अधिक रहेगी। युवा वर्ग अपना टाइम व्यर्थ ना करके भविष्य संबंधी रूपरेखा तैयार करने में लगाए तो उचित रहेगा। वर्तमान वातावरण से अपना उचित बचाव अवश्य रखें। किसी वजह से घूमने जाने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार के बच्चों के साथ वक्त बिताना आपके आपसी रिश्ते को मजबूत कर सकता है। आज का दिन कपल्स के लिए रोमांस से लबरेज रहेगा। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। विदेश में व्यवसाय करने के योग बन रहे हैं। सरकारी अधिकारीयों को किसी चीज़ की अपेक्षा रह सकती है। जब तक कोई सहकर्मी आपको चुनौती देने की कोशिश नहीं करेगा तब तक काम थोड़ा उबाऊ रहेगा। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। शाम के समय कही बाहर जाने का प्लान बन सकता हैं।
धनु
आज आप पूरे दिन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। आज कुछ लोगों के मन में एक अज्ञात भय बना रहेगा, जो व्यर्थ होगा। परिवार संबंधित कोई निर्णय लेते समय अपने गुस्से को काबू में रखें। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है। अपने एक्स्ट्रा अफेयर को आज कंट्रोल में रखें, अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। आज प्रेमी प्रेमिका में छोटे मुद्दों पर झगड़ा होने की आशंका है। आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। बड़े कारोबार या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। नौकरी में मनोवांछित उपलब्धि मिलने के आसार हैं। महिलाएं विशेष रूप से अपने करियर के प्रति सजग रहे। सुबह—सुबह वॉक या जॉगिंग के लिए निकलना आपको शेप में वापस लाने वाला है। आज का दिन यात्रा करने के लिहाज से शानदार रहने वाला है।
मकर
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में जिस किसी के लिए आप परेशान थे उसमें साकारत्मक बदलाव आएगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा। प्रेम प्रसंग में नज़दीकियां आएंगी। आज कहने की बजाए, सामने वाले को अधिक सुनें, इसी में धन लाभ छिपा हुआ है। पार्टनरशिप में काम करने का ऑफर मिल सकता है। आज आपके दिमाग में ज्यादातर समय काम ही चलता रहेगा। जॉब में नए लोगों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी। आपके स्वास्थ्य से संबंधित सभी लक्ष्य आज लाभकारी सिद्ध होंगें। आपमें से कुछ लोग आज अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
कुंभ
आज के दिन शनि देव के मंत्रों का जाप करें आपके लिए अच्छा रहेगा। यह समय है कि आप अपने उच्च सपनों का पीछा करना फिर से शुरू कर सकते हैं। आज आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा। प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज खुशनुमा रहेगा। आज आपको रुका हुआ धन मिलने से आपका धन बढ़ सकता है। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने से ज़्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें। नौकरी के लिए जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द अच्छे मौके आएंगे। अच्छी सेहत का आनंद ले सकेंगे,किसी तरह की चिंता करने जैसी कोई बात नहीं रहेगी। आप में से कुछ लोग कहीं घूमने जाने का प्लान बनान वाले हैं,जल्द ही जगह का निर्णय कर लेंगे।
मीन
आज दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। घर के महत्वपूर्ण कार्य में मुख्य रोल निभाना पड़ सकता है। नए दोस्तों के साथ घुलने-मिलने का अच्छा समय है। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी समय ठीक है। आज इनकम बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे। व्यवसाय में मुनाफा देने की स्थिति बनी हुई है। कामकाजी संसाधनों को जुटाने और संवारने का अच्छा प्रयास रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से आप अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। सुनिश्चित करें कि आप जीवन में एक स्वस्थ संतुलन बनाए हुए हैं। बुरी आदतों में पड़ना आसान हो सकता है। आज कहीं घूमने फिरने का मौका मिलेगा, संभव हो तो परिवार भी साथ ले जाएं।










