मेष
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रियतम को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए विदेशी स्थानों से आय के उत्तम योग बन रहे हैं। आज आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे, साथ ही कुछ और जिम्मेदारियां सौपेंगे। सरकारी नौकरी में आज के दिन भी कोई विशेष ड्यूटी लग सकती हैं। कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है। अत्यधिक कामकाज व मेहनत के चक्कर में अपना स्वास्थ्य खराब ना करें। यात्रा के परिणामस्वरूप किसी अजनबी के साथ दिलचस्प बातचीत होगी।
वृष
आज के दिन मेल-मिलाप भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं उनके लिए दिन अच्छा है। बच्चों के किसी मामले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। आपके निस्वार्थ स्वभाव के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध मज़बूत होंगे। आप में से कुछ लोगों को आज पूरा दिन अपने प्रेमी के साथ रहने का अवसर मिलेगा। आज के दिन गया हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार को नई गति देने के लिए किए गए प्रयास, सफल हो सकते है। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है, सावधान रहे। नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। अच्छी सेहत का आनंद ले सकेंगे,किसी तरह की चिंता करने जैसी कोई बात नहीं रहेगी। हाइवे पर ड्राइव करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए एक अनुकूल दिन साबित होगा। एक नया और महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके जीवन में कहां कदम रख सकता है। किसी असहाय व्यक्ति के इलाज में मदद कर सकते हो। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओ की कद्र करेंगे। घरेलू जीवन के लिए यह समय अत्यन्त श्रेष्ठ रहेगा। आज धन को अधिक चतुराई से खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। कुछ लोग ऑफर देने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन बिना जांच-पड़ताल के कोई कदम न उठाएं। अपने कारोबार को निजी जीवन से अलग रखने का प्रयास करे। साइड जॉब से पैसा कमाने का आइडिया काम कर सकता है। आपकी ईमानदार मेहनत आपको उम्मीद से ज्यादा मीठा फल देगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। किसी काम के लिए विदेश यात्रा का प्लान बन सकता है।
कर्क
आज का दिन आपको सावधानी बरतने के लिए होगा। माता-पिता से अपने मन की बात साझा कर सकते है। आज मिल रही सूचनाओं पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति ना बनने दें। आप अपने प्रिय के साथ प्यार भरे पल गुजारेंगे। आप किसी चीज को पाने की इच्छा रखते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। लंबे समय से चली आ रही किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने में सफल हो सकते है। आज नौकरीपेशा जातको कों अपना लक्ष्य ऊंचा रखना चाहिए। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपने शरीर की जरूरतों को समझना चाहिए। आज के दिन आप यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
सिंह
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपके साथ ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा। दूसरों को जो भी आप सीख देते है उसे अपने जीवन में भी अपनाने की कोशिश करनी होगी। जीवन साथी से अपनी समस्याओं को जाहिर करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आज का दिन आर्थिक मामलों में थोड़ा अधिक खर्चीला हो सकता है। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। एक लक्जरी वस्तु खरीद सकते हैं जिसे आप लंबे समय से चाह रहे थे। आज आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा अन्यथा आपकी नई योजनाएं अधूरी रह सकती है। नौकरी में पेपर वर्क पूरा करने में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। अपनी इम्यूनिटी देखते हुए आपको पोष्टिक और घर पर बना खाना ही खाना चाहिए। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है की अपनी आंखों के प्रति सावधान रहे। यात्रा करना आपका पसंदीदा काम है। अपने शहर के किसी नए पार्क की यात्रा करे।
कन्या
आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। खाने पीने की चीजों पर बाहर बेवजह खर्च करने से बेहतर होगा कि उसे घर पर ही बनाने का प्रयास करें। आप तुच्छ मुद्दों पर भी संवेदनशील हो सकते है। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। आज किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को नेटवर्क को अपनी ताकत बनानी होगी। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। किसी मामलें में धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। इस राशि के जो लोग आदि उम्र पार कर चुके हैं उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान का अतिरिक्त ध्यान रखने की जरूरत है।
तुला
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। सगे-संबंधियों से आपको सहायता मिल सकती है। आज आपको दुसरों देखा देखी करने से बचना चाहिए। आज लोग शादी शुदा है वह अपने साथी पर शक कर सकते है। प्रेम जीवन में आप अपने दिन को अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। आज अपने आर्थिक निर्णयों को तुरंत कार्य रूप में अंजाम दें। नए कार्य या व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। कार्य क्षेत्र में किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दे। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आप बाहर के खानपान से आज दूर रहें अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आज के दिन आप यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। ज़रुरतमंदों लोगों की मदद करने में सफल होंगे। किसी पुराने अंतरंग मित्र से लंबे समय बाद मिल पाएंगे। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोकझोंक हो सकती है। प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। आज मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें। लोहे और प्लास्टिक का व्यापार करने वाले प्रसार-प्रचार पर ध्यान दें। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। कार्यक्षेत्र में अपना छुपा हुआ गुण उजागर कर सकेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कुछ समय बागवानी करने तथा प्रकृति के समीप व्यतीत करें। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
धनु
आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। किसी सामाजिक गतिविधि में आपके उत्तम योगदान की वजह से सम्मानित हो सकते है। आपका रोमांटिक अंदाज आपकी शादीशुदा जिंदगी को प्यार से भर देगा। प्रेम पाटर्नर के संग मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आज धन की बचत को लेकर आपको ठोस कदम उठाने होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित जुड़े व्यवसाय में आज कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती हैं। आपकी मेहनत का योग्य फल और श्रेय आपको जल्द ही प्राप्त होगा। विदेश में मिल रहे काम का अवसर आपको लाभदाई महसूस हो सकता है। संतुलित आहार आपके अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा। आज यात्रा पर जाने वालों का समय अच्छा बीतेगा।
मकर
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। किसी भी स्थिति में अपने लोगों से बहस ना करें। अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आज छल और गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें। आज आप अपने व्यापार में कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही ले। काम की क्वालिटी के साथ-साथ काम से संबंधित डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा। लंबे समय से बीमार लोग चमत्कारिक रूप से ठीक होने की उम्मीद कर सकते हैं। आज किसी खूबसूरत जगह की ड्राइविंग पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है।
कुंभ
आज आप थोड़ा असुरक्षित महसूस कर सकते है। घर के बुजुर्ग व्यक्ति या स्त्री के द्वारा आपको अपने प्रश्नों के जवाब प्राप्त हो सकते हैं। बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको अपने साथी के करीब रहने और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की सख्त जरूरत महसूस होगी। आज वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। गलत और नियम विरोधी काम से अपने आपको दूर रखें। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन आज कुछ लोगों को दांत या मुंह के अंदर तकलीफ हो सकती है। छोटी यात्राएं आपके काम में खलल डाल सकती हैं। यात्राओं से आपको अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।
मीन
आज आप किसी शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आपको तरोताजा करने के लिए दिन के अंत में आपके पास आराम की गतिविधि है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको कहीं परफॉरमेंस करने का मौका मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम से भरा रहेगा। शादी के लिए कुछ लोगों को शार्टलिस्ट कर मीटिंग करने का विचार कर सकतें है। यदि आपको कोई आर्थिक समस्या हो रही थी, तो आज आप उसका भी समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। टाइम-टाइम पर मेलबॉक्स चेक करते रहें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने पेपर वर्क को बहुत सावधानी पूरा करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर पूरी तरह सजग रहें, अपनों की सेहत की चिंता रहेगी। सही तैयारी के साथ निकलने से लंबी यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं रहेगी।










