राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal : आज कुंभ राशि वाले कार यात्रा से करें परहेज, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज अपने भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है। खुद को खुश रखने के प्रयास में जो जिम्मेदारी आप पर बनी हुई है, उनको नजरअंदाज न होने दें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन दोपहर बाद अच्छा होगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगे। आज अचानक लाभ और हानि की स्थिति बन सकती है, इसलिए जो भी कार्य करें, उसमें सावधानी बरतें। बिज़नेस में आपकी ज़बरदस्त उन्नति के लक्षण साफ दृष्टिगोचर हो रहे हैं। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिवार के साथ पास के किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना मानसिक शांति देगा।

वृष
आज के दिन आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। कुछ गृहणियों द्वारा आज अपने घर पर किट्टी पार्टी रखे जाने की उम्मीद नजर आ रही है। बच्चों के विवाह संबंधी कार्यों की योजना बना सकते है। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। आज स्टॉक मार्केट से जुड़े व्यवसाय में लाभ हो सकता है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे। करियर में आ रहे बदलाव की वजह से आपके लक्ष्यों में भी बदलाव नजर आएगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। इस राशि के जो लोग आदि उम्र पार कर चुके हैं उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। ऑफिस के काम से किसी दूसरे शहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन
आज शिवलिंग का दही से अभिषेक करें, आपके सारे काम पूरे होंगे। छात्रों का परीक्षा पेपर अच्छा होगा। यदि आपको आवश्यकता पड़ती है तो अपनों से सहयोग लेने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए। शादीशुदा लोग जीवनसाथी से कुछ बढ़िया खाने की फरमाइश कर सकते हैं। प्रेम जीवन में हैं, वे अपने प्रियतम के साथ शॉपिंग पर निकलेंगे। आज धन लाभ की अच्छी स्थिति बनी हुई है। व्यवसाय में जो वर्तमान में चल रहा है उस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है। प्राइवेट जॉब करने वालों को अपने कार्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। यात्रा के दौरान आपके जीवन में प्यार आने की उम्मीद बन रही है, रोमांचित रहेंगे।

कर्क
आज आपके दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है। आज सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। घर के कार्यो को लेकर महिलाओं की जिम्मेदारियां और बढ़ेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज का दिन कोई खुशखबरी दे सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। आज छल और गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें। आर्थिक स्तर पर भविष्य के लिए कुछ बचाकर रखें। आज आप अपने व्यापार में कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही ले। काम की क्वालिटी के साथ-साथ काम से संबंधित डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा। आप अपने ग्रोथ के लिए अपनी नौकरी बदलने का मन बना सकते है। सेहत को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी,प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी। आज अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं। आध्यात्मिक रूप से प्रवृत्त लोग तीर्थ यात्रा पर निकल सकेंगे।

सिंह
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी आत्मा शुद्ध है किसी बात का घमंड नहीं पाल सकते, मानसिक रुप से फ्री रहेंगे। पार्टनर को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए किसी भी बात का दिखावा बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन में खुशियों का दौर जारी रहेगा। आज आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचें। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, कहीं से बड़े ऑफर मिल सकते है। आज आपकी फिटनेस अपेक्षा से कम हो सकती है, अपने स्वास्थ्य के साथ व्यवहार करते समय अधिक विचारशील रहें। रुटीन लाइफ से अवकाश चाहने वाले लोग वेकेशन पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

कन्या
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दूसरों के साथ अपने बर्ताव को सौम्य बनाकर रखें। किसी पुरानी हॉबी को अपना समय दे सकते हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज शाम पाटर्नर के साथ रोमांटिक पलों में मजा लेंगे। यदि आप अपनी वर्तमान भूमिका में अटका हुआ महसूस करते हैं, तो नए रास्ते पर विचार करें, आर्थिक रूप से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। पारिवारिक व्यापार को बढ़ाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। नौकरी में कोई काम अर्से से अटका हुआ है तो कार्यवाही होने की आशंका है। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। कुछ लोगों के पैर में दर्द हो सकता है। यात्रा करते समय सावधान रहे ,और जाने से पहले अपने वाहन की स्थिति जांच लें।

तुला
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। किसी के कहने में आकर लड़ाई झगड़े में ना पड़ें। आपके किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में खुशी बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति को थोड़ा झटका सा लग सकता है। किसी स्कीम में पैसा लगाने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। छोटे व्यापारियों को बिजनेस में फायदा होगा। नए मकान दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता और क्षमता का पूरा इस्तेमाल करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी एसिडिटी को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। यात्रा पर जाने से अधिक खर्च बढ़ सकता है।

वृश्चिक
आज का दिन नया काम करने के लिए शुभ है। प्रिय व महान पुरुषों के दर्शन से आप का मनोबल और ऊंचा होगा। आप परिवार को मजबूत बनाने की ओर कार्य करेंगे। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है। प्यार के बेहतरीन पल प्रेमी के साथ बिताएंगे। पास के किसी मंदिर की साफ़ सफाई में सहयोग करें। आज पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। आपको व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए सहयोगियों के साथ लगना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। आवश्यक काम को प्राथमिकता दें। एसिडिटी और गैस की समस्या परेशान कर सकती है। खानपान बहुत ही संयमित रखें। यात्राओं के दौरान जल्दबाजी में काम करना कतई उचित नहीं है।

धनु
आज के दिन भाग्य आपके साथ है। अपने लोगों के बीच में खुशी का माहौल आपके तनाव को कम करेगा। नेगेटिव सोच वाले लोगों से आज दूरी बनाएं रखे। आज अपने जीवन साथी के साथ अच्छा महसूस करेगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्यार के लिए कोई परीक्षा दे सकते हैं। आज आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। नए बिजनेस संबंधी योजनाओं पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। आपको किसी परियोजना में सरकारी सहायता मिलने की पूरी संभावना है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। यदि आपके पिताजी को कोई रोग है, तो उनके कष्टों में आज कमी हो सकती है। भारी ट्रैफिक के कारण घर लौटने में देरी हो सकती है।

मकर
आज नए लोगों से मुलाकात का योग बन रहा है। शत्रुओं से सावधान रहना होगा। ऐसे किसी बात का समर्थन ना करें जिससे आप सहमत ना हों। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। बिना सोचे समझे कोई भी वस्तु न खरीदे, आपको अपने खर्चों पर रोक लगानी चाहिए। व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। प्रॉपर्टी या पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है, भरोसा बनाए रखें। किसी काम को नए तरीके से करने की कोशिश कर सकते है। सुस्ती और थकान की स्थिति रहेगी। सेहत से संबंधित किसी भी परेशानी को आज नजरअंदाज ना करें। व्यवसाय से संबंधी यात्रा करनी पड़ेगी, जो सफल रहेगी।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। आपकी सोच और विचारों में नयापन आयेगा। कुछ लोग माता-पिता के साथ बैठकर घरेलू कार्यों की रूप रेखा बनायेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग आप की कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आप यदि किसी से नये संबंध में जुड़े हैं, तो उन्हें समय देना होगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। व्यापार में उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। आपनी योजना को अमल में लाने के लिए योग्य स्त्रोत और लोगों का साथ प्राप्त होगा। करियर में आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर जल्दी प्राप्त होने वाले हैं। मौसम के बदलाव से आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। यदि आप कार से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको सड़क पर कुछ परेशानी हो सकती है। उस संभावित स्थिति के लिए तैयार रहें।

मीन
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज माता पिता से कुछ छुपाने का प्रयास सही नहीं होगा। आपके घर पर आपके रिश्ते की बात लेकर कोई आ सकता है। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले सकतें है। आज आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी। जल्दी कामयाबी चाहने के चक्कर में किसी गलत रास्ते का चुनाव ना करें। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकतर महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले ही निपटा ले तो उचित रहेगा। आज मानसिक तनाव लेने से बचें। खाने पीने को लेकर किसी भी तरह का नियंत्रण नहीं रख पाना नुकसान दायक हो सकता है। निकट और प्रियजनों के साथ एक छोटी यात्रा संभव है।

Shine wih us aloevera gel

Related posts

23 December 2024 Ka Rashifal : आज सौभाग्य व शोभन योग में 6 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, बनेंगे महत्वपूर्ण काम, जानें 12 राशियों का रा​शिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 11 जनवरी 2018, गुरुवार

19 नवंबर 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk