राशिफल

12 December 2025 Ka Rashifal : आज मेष सहित 5 राशियों की होगी प्रगति, मिलेगा सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती हैं। आप जिस किसी चीज के लिए परिवार पर भरोसा करते हैं उसे पूरी तरह निभाया जाएगा। जीवनसाथी का कोई सरप्राइज आपकी सारी थकावट को दूर कर देगा। आपकी चंचलता आपके प्रेमी को वशीभूत करेगी। आज मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें। आपको उस चीज़ पर खर्च करने के लिए मजबूर किया जा सकता है जिसे आप नहीं चाहते थे। लोहे और प्लास्टिक का व्यापार करने वाले प्रसार-प्रचार पर ध्यान दें। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान रखें किसी वजह से अधिकारियों से डांट फटकार सुननी पड़ सकती है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा है। महिलाएं किसी तरह के इंफेक्शन की वजह से परेशान रह सकती हैं। सायंकाल के समय आज आपको अक्समात किसी सूचना को सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृष
आज मन ही मन किसी बात को लेकर खुश रहेगे। विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपने लिए कुछ अच्छा निकाल सकते हैं। लंबे समय से दुखी शादीशुदा जोड़ों को आज बहुत गंभीर बात करने की जरूरत है। यदि आप अविवाहित हैं, तो आज कुछ नए लोगों से मिलने का प्रयास करें। आज आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। नए बिजनेस संबंधी योजनाओं पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। युवाओं को अपने करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। किसी तरह की थकान और तनाव आपको परेशान कर सकता है। सावधान रहें। अगर आप आराम से यात्रा करना चाहते हैं तो लंबी यात्रा के लिए अच्छी तरह से तैयारी करें।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए हर मामलों में उत्तम रहने वाला है। किसी को खाने पर आमंत्रित करने से खुशी मिलेगी। आपके दबंग व्यवहार के कारण जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, सावधान रहे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। आयात निर्यात संबंधी बिजनेस में विशेष अनुबंध हो सकते है। ऑफिस के लोगों के सामने अपनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई बात रखने से बचें, जलन का शिकार हो सकते हैं। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम में नयापन लाने की आवश्यकता होगी। कुछ लोगों को स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। किसी दुसरे शहर समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है, अपनी दिलचस्पी का माहौल मिलेगा।

कर्क
आज के दिन खुद पर फोकस करना होगा। अपनी एनर्जी को इधर-उधर व्यर्थ ना करें| लोगों को उनके विचार प्रकट करने से न रोकें। अपने जुनून पर नियंत्रण रखें यह आपके प्रेम प्रसंग को खतरे में डाल सकता है। परिवार के किसी शादीयोग्य सदस्य का रिश्ता तय होने की उम्मीद है। आज धन लेनदेन में स्पष्टता रखें। व्यापार में आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट बनाने का मन बनायेंगे। कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। टाइम टेबिल बनाकर पढ़ाई करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। आज खूब फल का सेवन करे। यात्रा पर जाने से अधिक खर्च बढ़ सकता है।

सिंह
आज कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में जरूर लगाएं। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। भविष्य की जरूरतों की वजह से कुछ लोगों को तनाव महसूस हो सकता है। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें। आज जीवनसाथी के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं। आज परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने खाने पीने पर धन खर्च हो सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज मुनाफा मिलने की प्रबल संभावनाएं बनती दिख रही है। कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण से निपटाएं। करियर से संबंधित बड़ा बदलाव पाने के लिए आपको स्किल्स को भी बढ़ाने की आवश्यकता है। आप को पेट के निचले हिस्से से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आवश्यक हो तो तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की लंबी यात्रा से बचना चाहिए।

कन्या
आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। संतान की शिक्षा के लिये आज आप लोन अप्लाई कर सकते हैं। आप शाम को जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं,जिसमें आपके लुक की खुब तारीफ होगी। नये विवाहित लोगों के लिए आज का दिन यादगार हो सकता है। प्रेम का नशा पूरी रात सिर चढ़कर बोल सकता है। आज पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। जिन्हें पैसों की तत्काल आवश्यकता है, उन्हें किसी की मदद मिल सकती है। आज आपके वाहन पर भारी खर्च हो सकता है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। अपने आप को तनाव न दें। भले ही आप हमेशा की तरह स्वस्थ हों, लेकिन आज आप थोड़ी और नींद ले सकते हैं। आप थके हुए हैं और आपकी ऊर्जा का स्तर कम हो रहा है। किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है।

तुला
आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। समाजिक क्षेत्र में आपको नेटवर्किंग स्किल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। आप अपने पार्टनर के प्यार और भरोसे का फायदा न उठाएं। आज आपको आय में वृद्धि का योग बना हुआ है। नया व्यापार जमाने वाले तनाव मुक्त रहें और इसे बढ़ाने के लिए नए उपाय खोजें। जो भी बिल बकाया है उसका का भुगतान करे। अभी, आप अपने करियर के साथ वर्तमान में जहां हैं, उससे बहुत खुश नहीं हैं। यह देखने के लिए कि क्या आपके लिए कुछ अन्य विकल्प हैं, अपने सहकर्मियों से बात करें। स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रह सकती है। दूसरे शहर में नाइट आउट पर जाना आपके लिए बेहद रोमांचकारी होगा।

वृश्चिक
आज आपका मन शांत रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ चल रहे विवाद खत्म करने की पहल कर सकते हैं, कामयाबी मिलेगी। कुछ लोगों समान विचारधारा वाले लोगों के साथ शाम का आनंद ले सकते हैं। शादीशुदा जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाले है। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले सकतें है। आज माँ दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन में वृद्धि होगी। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। यदि आप अपने व्यापार में कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। भवन भूमि के सौदों में जल्दबाज़ी न करें। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी अनुभवी वकील की सलाह मिलेगी। श्वांस संबंधी किसी भी दिक्कत को नजरअंदाज ना करें। आज मनोरंजक यात्रा संभव है।

धनु
आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस कर अमल करें। पूर्वजों के प्रति सम्मान की भावना रखनी चाहिए, घर में जो भी वृद्ध व्यक्ति हैं उनकी सेवा करें। नए शादीशुदा जोड़ों को कई बातों के लिए सामंजस्य करके चलने की जरुरत होगी। लव रिलेशनशिप के साथ-साथ मित्रता भरा व्यवहार भी पार्टनर के साथ रखे। आज धन संबंधी भविष्य से जुड़ी योजनाओं को बना सकते हैं। मेडिकल स्टोर वालों को उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। व्यवसाय में आज हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। घर के बाहर अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। समय पर कहीं पहुंचने के लिए रास्ते में बहुत ज्यादा ठहरने से परहेज करें, देर हो सकती है।

मकर
आज किस्मत आपका साथ देगी। उत्साह और उमंग से भरे रहेंगे आसपास के लोगों को भी प्रभावित कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार का आमंत्रण मिल सकता है। नवविवाहितों का गृहस्थ जीवन आज मनमाफिक रहेगा। लवमेट्स आपको कोई अच्छा उपहार देंगे। आज कोई व्यक्ति ना सिर्फ आपका मार्गदर्शन करेगा बल्कि आपको प्रेरित भी करेगा। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रोफेशन क्षेत्र में की गई किसी गलती से शर्मिंदा होने के बजाए उससे कुछ सीखने का प्रयास करें। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत ठीक करने के लिए आप सेवा की किसी हद तक जाएंगे। आज जीवनसाथी के संग बिजनेस ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

कुंभ
आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। अपनों का साथ भरोसा बढ़ाएगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको परिवार या संपर्क में किसी बुजुर्ग की सहायता करनी होगी। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी कुछ अच्छी बात बताएगा। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। आर्थिक रूप से, आप ठीक कर रहे हैं। घर की सुख-सुविधाओं के लिए कर्ज लेने से बचना चाहिए। अपने बिजनेस पाटर्नर से मधुर संबंध बनाकर रखें। यदि आप अपनी नौकरी छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन ऐसा करने के लिए उत्तम है। सरकारी सेवारत लोग अपना टारगेट पूरा करने पर ध्यान दें। अत्यधिक कामकाज व मेहनत के चक्कर में अपना स्वास्थ्य खराब ना करें। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी की योजना बना सकते हैं। यात्रा आपको अधिक ऊर्जावान और जीवन से भरपूर महसूस कराएगी।

मीन
आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। बड़ों का आदर सम्मान रखें। आपका परिवार आपको प्रसन्न रखने के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रयास करेगा। जीवनसाथी के संग रिश्ते मधुर हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आज आपकी कलात्मक वाणी बड़े मुनाफे की ओर ले जा सकती है। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ करने की चाह में लगे रहेंगे, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा। प्राइवेट कर्मचारियों को शुभ सूचना मिल सकती है। मौसम का ध्यान रखे बीमार पड सकते है। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सड़क मार्ग से किसी दूर स्थान की यात्रा करते समय परेशानी हो सकती है।

Shine wih us aloevera gel

Related posts

26 July 2024 Ka Rashifal : आज रेवती नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग, इन 5 राशियों को मिल रहा मां लक्ष्‍मी का आशीर्वाद, हर काम में होंगे सफल, जानें 12 राशियों का राशिफल

27 जुलाई 2022 : जानें बुधवार का राशिफल

3 अक्टूबर 2018 : जानें बुधवार का राशिफल