मेष
आज आप अपनी पर्सनालिटी से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आपको किसी के बहकावे में आकर अपने धन का निवेश सट्टेबाजी में करने से बचना चाहिए। बच्चों के किसी मामले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको कोई ज्वेलरी उपहार में दे सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। आज के दिन कमीशन पर काम करने वालों को अच्छी कमाई होने के संकेत हैं। इस राशि के कारोबारियों को अचानक किसी दूसरी कंपनी के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। किसी घर या फ्लैट का मालिक बनने के संकेत हैं, आप इस दिशा में कदम बढा सकते हैं। काम से जुड़े कायदे कानून और नियमों की जानकारी काम की शुरुआत में ही लेनी होगी, नहीं तो आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। कोई पुरानी बीमारी लापरवाही के कारण दुबारा परेशान कर सकती है, ध्यान देना जरुरी है। जो लोग कहीं यात्रा पर जा रहे हैं उनकी यात्रा सुखद रहने की उम्मीद की जा सकती है।
वृष
आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। नई चुनौतियों के प्रति खुद को तैयार रखेंगे। अपनी कीमती वस्तुओं पर निगरानी रखें। जो लोग विवाह का इंतजार कर रहे लोगों को आज खुशखबरी प्राप्त हो सकती हैं। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होने की संभावना है। जिन लोगों का व्यापार सुस्त पड़ गया है वो तरक्की की राह पकड़ लेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज के दिन नौकरी पेशा लोग काफी सामर्थ्य दिखाएंगे और अपने कामों को पूरे जोश के साथ हल करेंगे। आज के दिन ज्यादा ठंडे पानी का सेवन न करे आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। छोटी यात्राएं आपके काम में खलल डाल सकती हैं। यात्राओं से आपको अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।
मिथुन
आज का दिन आपको भाग्य का साथ मिलने का है। जिस तरह से आपने खुद को बनाए रखा है दूसरे लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। नजदीकी रिश्तो में स्वार्थ की भावना नजर आएगी। जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आज आप अपनी शान शौकत के लिए कुछ धन खर्च कर सकते है। आज जितनी मेहनत करेंगे, उतने नतीजे आपके हाथ में आएंगे। व्यवसायिक गतिविधियों संबंधी कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। इस राशि के जो लोग आदि उम्र पार कर चुके हैं उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। कहीं जाने का प्लान है तो फौरन चले जाएं।
कर्क
आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। महिला वर्ग अपने मान सम्मान के प्रति ज्यादा सजग रहें। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में तीसरे का दखल न होने दें, अन्यथा समस्या आ सकती है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। कारोबारी वर्ग को व्यापार में कुछ आधुनिक पैटर्न जोड़ने से मनचाही बढ़ोतरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पिता का सहयोग आपको करियर में सही दिशा की ओर जाने में मदद करेगा। रक्तचाप के रोगी सावधान रहें एवं नियमित दवाई का सेवन करें। यात्राओं पर जाने की संभावनाएं हैं।
सिंह
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। घर में किसी कन्या को बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार के लोग आपको आराम और सुकून देने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगें। आप किसी से प्यार करते हैं तो भूल कर भी कोई बात ऐसी ना करें, जिससे वह नाराज हो जाएं। आज आपको आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। कमीशन संबंधी बिजनेस में आज ज्यादा सफल रहेंगे। करियर से जुड़ी हर एक बात को महत्व दे। किसी काम को आप दूसरों के भरोसे ना छोड़ें। नौकरी में स्त्रियों को विशेष सफलता हासिल हो सकती है। बाहर से खाना आर्डर करना रुटीन में बदलाव के लिए तो अच्छा है पर पेट के लिए नहीं। कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं, जो बहुत लाभकारी सिद्ध होगी।
कन्या
आज का दिन आपके लिए शांति पूर्वक कार्य करने के लिए रहेगा। अति संवेदनशील होना आपको परेशान कर सकता है। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप को अच्छा धन लाभ होगा। बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। प्रॉप्रर्टी को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। नौकरी में आपके बॉस आपको प्रमोशन दे सकते हैं। बीमार लोग अभी केवल खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। यात्रा के लिए आज का दिन ठीक है। आज किसी खूबसूरत जगह की ड्राइविंग पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है।
तुला
आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। माता-पिता विदेश में सैटल हो चुके बच्चों से मिलने जाने की सोच सकते हैं। सामाजिक कार्यों के लिए पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग आप की कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आप यदि किसी से नये संबंध में जुड़े हैं, तो उन्हें समय देना होगा। आज के दिन आप धन से जुड़े मामलों में अधिक चितंन और मनन कर सकते हैं। हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक होगा। ऑफिस के कामकाज में फोकस कमजोर न पड़ने दें। विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन शुभ है। सर्दी की वजह से आपका स्वास्थ्य आज थोड़ा प्रभावित हो सकता है, बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तेजी से चलने वाले ट्रैफिक में सावधानी पूर्वक ड्राइव करने की जरुरत महसूस होने वाली है।
वृश्चिक
आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। समाजिक क्षेत्र में आपको नेटवर्किंग स्किल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। आप अपने प्रेमी के प्यार और भरोसे का फायदा न उठाएं। पति-पत्नी के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। आज के दिन आर्थिक रूप से आप कुछ उतार-चढ़ाव से गुजरेंगे, लेकिन बहुत पैसा कमाने का मौका जल्द ही आने वाला है। बिजनेस में बहुत अच्छी कोई डील हो सकती है। प्रॉपर्टी के मामले में विकल्प लेकर चलना आपके लिए सुरक्षित कदम साबित होगा। जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिलेगी। बीमार चल रहे लोगों को अपना खान-पान अच्छा रखना होगा। आज आपको कुछ यात्राएं करने का मौका मिल सकता है।
धनु
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। स्त्रियां घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी। अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी रोमांटिक नजर आएंगे। शादी-शुदा लोगों के जीवन में खुशियां आएगी। आज उधार चुकाने के लिए आय बढ़ाने के साधन खोजें। हार्डवेयर से संबंधित कारोबार में मुनाफा दायक स्थिति बन रही है। रियल स्टेट का कोई भी डील करने से आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की जरुरत होगी। किसी नए कार्य को आरंभ करने की योजना बना सकते हैं।आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आपको वर्कआउट शुरू करने की जरूरत है। अनिद्रा महसूस हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें। यात्रा के परिणामस्वरूप किसी अजनबी के साथ दिलचस्प बातचीत होगी।
मकर
आज के दिन भजन और भक्ति की ओर मन आकर्षित होगा। आज आप कई बातों से अपने आपको घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। बीते समय को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। किसी प्रेमी या साथी के लिए शॉपिंग करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन को खुलकर एंजॉय करेंगे और जीवन साथी से निकटता बढ़ेगी। आज नियमों का अनदेखा न करें, परिश्रम पर पूरा भरोसा रखें। कोई आपसे लिया हुआ उधार समय पर पहुंचाकर भरोसा बनाए रखेगा। जिन लोगों की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है उनको अच्छा मुनाफा होगा। ऑफिस में कोई अपने कांटेक्ट्स के चलते आपके लिए चीज़ें आसान कर सकता है। शरीर के खून की कमी को दूर करने के लिए खुद को तनाव मुक्त रखना होगा और आपको आज अपने डेली रूटीन को संवारना होगा। किसी टूरिस्ट प्लेस पर छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। आप में से कुछ लोगों कोई करीबी यात्रा के लिए आमंत्रित कर सकता है।
कुंभ
आज गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आज आतुर नजर आ सकती हैं। बचपन के किसी दोस्त से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आर्थिक मामलों में सूझबूझ और सोच विचार कर फैसले लें। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। व्यापार में साथ जुड़े लोगों पर पैनी नजर रखें। आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उसमें सफलता के पूरे योग हैं। किसी कंपनी द्वारा आपको महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में मामूली पाचन विकार हो सकता है। स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रखने की जरूरत है। छोटी यात्राओं से भी लाभ प्राप्त करने की स्थिति बनी हुई है।
मीन
आज आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। खुद की प्रगति के साथ परिवार के लोगों की प्रगति के बारे में भी सोच-विचार किया जाएगा। जीवनसाथी के साथ दिन प्यार भरा रहने वाला है। प्रेम के मामले में किसी चीज को पाने की चाहत जल्दी ही पूरी होगी। आज जीवनसाथी से धन मिलने की संभावना है। पारिवारिक व्यापार को बढ़ाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। आयात-निर्यात संबंधी निर्णयों पर सोच समझकर ही कोई फैसला लें। सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को नये प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिलेगा। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों व जोड़ों में दर्द रह सकता है। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।









