मेष
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी रुके हुए उत्सव का आयोजन करने की सोच सकते हैं । किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। आज के दिन फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। व्यापार में कुछ बड़ी डील हो सकती है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। आपको अपनी पीठ में कुछ दर्द या सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, लेकिन इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। कुछ आराम करें आपकी पीठ के लिए योग करना भी अच्छा हो सकता है। किसी दूसरे शहर में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने के लिए ड्राइव करके जाना रोमांचक रहेगा।
वृष
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अपने रूटीन काम के प्रति आज आपके मन में आलस रहेगा आराम के मूड में हो सकते हैं। कभी कभी ज्यादा होशियारी दिखाना मुश्किल मे डाल सकती है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। श्रेष्ठ समय का लाभ उठाने का प्रयास रखें। व्यापार में आपके द्वारा लिया गया सकारात्मक निर्णय लाभप्रद रहेगा। कुछ लोग रचनात्मक कार्योंं से जुड़ेंगे। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है। शारीरिक इम्यूनिटी कम होने की वजह से सेहत में आने वाले छोटे-मोटे बदलाव को ठीक होने के लिए वक्त लग सकता है। विदेश यात्रा पर जाते समय अपने कागज़ातों का ख्याल रखें। अपने पासपोर्ट को सुरक्षित जगह पर रखें।
मिथुन
आज आप वाणी के साथ साथ स्वभाव में भी विनम्रता बनाएं रखें। आपकी समझदारी आज किसी दूसरे के काम आ सकती है। महत्वपूर्ण मामले में कंधे पर बढ रहे बोझ को कम करने के लिए मदद ले सकते हैं। पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। जो लोग पहले से किसी रिलेशनसिप में हैं, वह घर पर माता पिता को अपने रिश्ते की बात बता सकते है। आज धन के मामले में आपका भाग्य आपका साथ देगा। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से एक बार सलाह जरूर ले लें | काम से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर नजर आ सकता है, सावधान रहे। दूसरे शहर ड्राइव करके जा रहे हैं तो थोड़ी सतर्कता रखें।
कर्क
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। नए संबंध से आपका भाग्य चमकेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज धन से जुड़े कार्यों को पूर्ण करने में बाधा आ सकती है। बिजनेस में बड़े परिवर्तन अथवा नवीन व्यापार के स्टार्ट करने के लिए सोच-समझकर ही आगे बढ़े। ईमानदार लोगों की सहायता से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से पूरा करने में सफल होंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपके द्वारा की गई कोई यात्रा उम्मीद से ज्यादा मंहगी साबित हो सकती है।
सिंह
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ समय परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव अथवा डिनर के लिए भी जरूर निकालें। आज आपको सलाह दी जाती है की किसी के प्रति न तो बुरा सोचें और न ही बुरा बोलें। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज का दिन आपके धन कोष में वृद्धि का दिन रहेगा। धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय में आज हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। आपका निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। अस्त-व्यस्त दिनचर्या का आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, सावधान रहे। माता पिता के घर से दूर रहने वाले लोग आज उनसे मिलने आ सकते हैं।
कन्या
आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष के साथ तालमेल बनाए रखें। आपका परिवार आपको प्रसन्न रखने का प्रयास करेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है। आपको अपने प्रिय साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। आज धन प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। ऑफिस में मीटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। चेस्ट से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें। तुरंत इलाज लें। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी।
तुला
आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। गृहस्थ जीवन में आज जीवन साथी आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकता है। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, वह आज अपने प्रिय को खुश करने के लिए कहीं घुमाने ले कर जाएंगे। आज मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी। व्यापारी लाभ कमाने के लिए संपर्कों को एक्टिव रखें। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोग अपने सीनियर्स के साथ ना उलझे। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपनी पीठ में कुछ दर्द या सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, लेकिन इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। कुछ आराम करें। आज वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
वृश्चिक
आज यश प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके प्राप्त होंगे। आज आपको ऐसा लगेगा कि आपका पार्टनर आपको समझ नहीं पा रहा है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने परिवार तथा व्यवसाय पर ध्यान दें। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्च भरा रह सकता है। आप व्यापार में रिस्क लेंगे, जो आगे चलकर सही साबित होगा। महिलाओं को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज सब कुछ ठीक चलेगा। बेरोजगार जातकों को आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण कॉल प्राप्त हो सकती है। अपने आध्यात्मिक पक्ष पर काम करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। प्रकृति में टहलना, किसी खूबसूरत झील या समुद्र तट पर जाना आपके लिए काफी उत्तेजक साबित होगा।
धनु
आज अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें। कुछ समय अपने मनपसंद कार्यों के लिए अलग से निकालें। पिता या पिता तुल्य लोगों से आपको जीवन को सुधारने के लिए जरूरी सलाह मिल सकती है। दांपत्य संबंधों में भी मधुरता की स्थिति रहेगी। अपने लव पार्टनर के साथ आप विवाह संबंधी भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। आज वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपकी कंपनी को नेशनल लेवल पर आयात-निर्यात में बडे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। आप अपनी सेहत की चिंता में परेशान रहेंगे लेकिन आपका डर बेवजह साबित होगा। किसी समारोह में जाने के लिए यात्रा करनी पड सकती है, अगर अपना वाहन ले के जा रहे है तो दिशा शूल का परिहार कर के जाये
मकर
आज अपने विचारों का दायरा बढ़ाने की कोशिश करें। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं, सावधान रहे। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में महत्वपूर्ण है। आप में से कुछ लोग आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डीलर से संपर्क करना शुरु करेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों सुचारू रूप से चलती रहेगी। करियर का चुनाव करते समय आप और बच्चों में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। जॉब में परिस्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण होती नजर आ सकती हैं। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज आप आधिकारिक यात्रा को पारिवारिक यात्रा में बदल सकते हैं।
कुंभ
आज आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। परिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आज धन की बचत करने की दिशा में ठोस कदम उठा सकते हैं। निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। नौकरी में साख बनाए रखने के लिए स्वभाव में गंभीरता रखें। खांसी जुकाम जैसी परेशानियों को लापरवाही में ना लें। बुजुर्गों की सेहत पर अधिक ध्यान देना आवश्यक होगा। आज यात्रा करते समय मोबाइल को साथ रखें रास्ता भूल जाने की संभावना है।
मीन
आज यश प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। कोई व्यक्ति आज आपसे मिलने की हर संभव कोशिश करेगा। घर में कुछ लंबित परिवर्तन या परिवर्धन आज शुरू किए जा सकते हैं। परिवार के किसी युवा को अनुशासन सीखाने की ज़रुरत है। आपका व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीत सकता है। प्रेमी साथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप किसी संस्था से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। किसी महंगी चीज की खरीददारी करना संतोषजनक रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता आपके कदम चूमेगी। नौकरीपेशा वर्ग में कुछ कर्मचारियों पर लापरवाही के चलते सख्ती की जा सकती है। सुनिश्चित करें कि आप जीवन में एक स्वस्थ संतुलन बनाए हुए हैं। शारीरिक खेल खेलते हैं तो सावधानी बरते चोट लग सकती है। किसी खराब सहयात्री के पीछे बैठकर यात्रा करना खतरनाक हो सकता है,ऐसा करने से बचें।









