राशिफल

16 December 2025 Ka Rashifal : आज धनु संक्रांति पर कुंभ सहित 5 राशियों को मिलेगा लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज आप दिल से दूसरों का भला सोचेंगे व दूसरों की सेवा करेंगे। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। किसी नए व्यापार को शुरु करने के लिए यह समय श्रेष्ठ है। यदि आज घर जल्दी जाने की तैयारी है तो ऑफिस के उलझन लेने से बचना होगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटेड आज आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। अत्यधिक कामकाज व मेहनत के चक्कर में अपना स्वास्थ्य खराब ना करें। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह के नशा करने से बचें। आपके द्वारा की गई यात्रा का अनुभव शानदार है जिसे जीवन भर संजोकर रखना चाहेंगे।

वृष
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा। ससुराल पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे साथी को खुश करने की जररुत नहीं जो वक्त पर आपके काम ना आएं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। सकारात्मक सोच के साथ व्यापार में निवेश कर सकते है। कार्य क्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर से निपटाने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। आज आपकी फिटनेस अपेक्षा से कम हो सकती है, अपने स्वास्थ्य के साथ व्यवहार करते समय अधिक विचारशील रहें। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है |

मिथुन
आज शिव चालीसा का पाठ अवश्य करें। गुप्त शत्रु एवं विरोधियों से सावधान रहें। परिवार का युवा अचानक से जिम्मेदार होने का प्रदर्शन कर आप सबको सरप्राइज कर सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। आपका प्रेम जीवन अद्भुत चल रहा है और चलता रहेगा। आज पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ गैर जरूरी खर्च बढ़ सकते है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आप संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं ।

कर्क
आज का दिन आपके लिए एक अनुकूल दिन साबित होगा। एक नया और महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके जीवन में कहां कदम रख सकता है। आपका प्रेम जीवन ऊपर की ओर बढेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। आयात निर्यात संबंधी बिजनेस में विशेष अनुबंध हो सकते है। ऑफिस के लोगों के सामने अपनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई बात रखने से बचें, जलन का शिकार हो सकते हैं। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम में नयापन लाने की आवश्यकता होगी। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। सहकर्मियों या दोस्तों के साथ यात्रा करने के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं। यह यात्रा आप को अधिक ऊर्जावान और फुर्तीला बना देगी।

सिंह
आज का दिन आपके सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। अकेलापन महसूस करने वाले लोग किसी विश्वासपात्र के साथ परेशानी शेयर कर हल्का महसूस करेंगे। आज आप अपने साथी के साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। बिजनेस में आपका कोई नया प्रयोग अमल करना फायदेमंद रहेगा। इंटरनेट से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। ऑफिस में काम कर रहे हैं तो गलतियों को लेकर बेहद गंभीर रहें। अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें। शरीर पर लगी हुई चोट का इलाज केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें। घर घरेलू नुस्खे अपना नुकसान का कारण हो सकता है। पार्टनर के साथ यात्रा करने से आप दोनों और भी करीब आएंगे। एक साथ ढेर सारी तस्वीरें लें।

कन्या
आज दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आज आप कुछ मामलों में थोड़ा असुरक्षित महसूस करगे। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम व सहयोग की आशा आप कर सकते हैं। आप अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत रहेगा। आज आपको व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए सहयोगियों के साथ लगना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। नौकरी प्राप्त करने के प्रयास सफल हो सकते है। आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत शेप में वापस आ सकते हैं, प्रयास शुरु कर सकते है। बाहर का ऑयली खाने से बचें। ऐसी जगह पर वेकेशन बिताने जा सकते हैं जहां पहले कभी नहीं गए, बेहद रोमांचक समय बिताएंगे।

तुला
आज के दिन आपके ग्रह आपको अच्छा भाग्य देगें। अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें। संतान के व्यवहार पर पैनी निगाह रखनी होगी। एक बहुत ही मजाकिया व्यक्ति आज आपकी रुचि जगाने वाला है। शादीशुदा जीवन खुशियों से महक उठेगा। आपको अपना आशावाद बनाए रखने की आवश्यकता है, भले ही आपको लगे कि वित्तीय स्थिति आपकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है। विटामिन सी के साथ अधिक भोजन करें। गाड़ी चलाते समय आज आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है।

वृश्चिक
आज समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। किसी मंदिर जाकर पूजा अर्चना करे मन को शांती मिलेगी। नौकरीपेशा लोग एक दूसरे के दिल के करीब आएंगे। पति-पत्नी संबंधों के बीच उचित तालमेल बनाकर रखें। आज कुछ पैसे आपके पास आएंगे। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धन लाभ होगा। केवल एक चीज जो आपको पदोन्नति पाने से रोक रही है, वह यह है कि आप लगातार बने रहने में बहुत अच्छे नहीं हैं। गति उठाओ और शीर्ष पर अपना काम करो। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। कुछ लोगों के पैर में दर्द हो सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं।

धनु
आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आएगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपको आय के कुछ नए स्रोत मिल सकते है। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। आप किसी ट्रेडिशनल वस्तु की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने से ज़्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें। नौकरी के लिए जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द अच्छे मौके आएंगे। अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। आज आपकाे कई बार यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बजट के अंदर घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। मित्र को आपकी सलाह की आवश्यकता पड़े तो निराश न करें। परिवार में किसी पात्र व्यक्ति की शादी तय होने की संभावना है। आज अपने साथी के साथ प्यार से काम लें। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। यूरिन इन्फेक्शन की समस्या सेहत संबंधित दिक्कत दे सकती है। जरा सी सावधानी से बचाव संभव है। किसी आगामी यात्रा से आप चिंतित महसूस कर सकते हैं।

कुंभ
आज आपको अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना पड़ सकता है। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। पढ़ाई के क्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत सफल होने वाली है। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया है और रोमांस का अवसर मिलेगा। आज लाभ और हानि दोनों के योग बने हुए है। महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में चर्चा सोच समझ कर करें। प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो किसी ब्रोकर की बात पर भरोसा करने के बदले अपना रिसर्च करें। आज व्यापार में अत्यधिक कार्यभार रहेगा। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज पाचन तंत्र को आराम देने के मकसद से स्पेशल डाइट ले सकते हैं। अपने किसी काम के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन
अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। कभी-कभी कुछ संबंधियों के प्रति नकारात्मक विचार आ सकते हैं। कुछ लोगों को वरिष्ठजनों से फटकार मिल सकती है। जीवनसाथी या परिवार के अन्य सदस्य को आपकी जरुरत पड़ने वाली है,समय निकालें। सिंगल लोगों को पाटर्नर का चुनाव करने में दिक्कत पैदा हो सकती है। धन की बचत को घर में लागू करने की आवश्यकता है। आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। पूर्व में किए गए निवेश से मिलने वाले रिटर्न की वजह से आर्थिक समृद्धि रहने वाली है। काम की जगह लचीलापन दिखाने की आवश्यकता है। सेहत संबंधी तनाव को दूर करने के लिए तय करें कि जंक फूड से दूर रहें। कारोबार से संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं।

Shine wih us aloevera gel

Related posts

19 April 2025 Ka Rashifal : आज शिव व सिद्ध योग में 5 राशियों को मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

राशिफल: 12 मार्च 2018, सोमवार

16 जून 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल