मेष
आज का दिन आपके लिए शांति पूर्वक कार्य करने के लिए रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सलाह आप पर बना रहेगा। किसी काम में दूसरों से उम्मीद रखने की अपेक्षा बेहतर है कि अपने काम स्वयं ही करें। जीवनसाथी के संग रिश्ते मधुर हो सकते हैं। अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर पर कोई बहाना बना सकते हैं। आज आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। कारोबारी किसी पर अकारण गुस्सा न करें। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा। विटामिन सी के साथ अधिक भोजन करें। आज महत्वपूर्ण यात्राएं पूरी हो सकती हैं।
वृष
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा। उन रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करें, जो किसी कारणों के चलते टूट गए थे। अविवाहित लोगों के लिए कोई रिश्ता आ सकता है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप आर्थिक मामलों में समझदारी रखें। बिजनेस संबंधित मामलों में निवेश करना अच्छा रहेगा। आपके कामकाज को नई दिशा मिलने की संभावना बढ़ रही है। आज कार्य क्षेत्र में केवल वही करें जो आपको सही लगे। कुछ लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आपके कुछ पुराने छुपे रोग फिर से उभर सकते हैं, सावधान रहे। यदि आप ड्राइविंग के लिए जा रहे हैं तो अपनी नजर हर वक्त चौकन्नी रखनी होगी।
मिथुन
आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। मित्रों के साथ गपशप कर मन का बोझ हल्का कर सकते हैं। घर में सुधार संबंधी गतिविधियों की योजना बन सकती है। वैवाहिक जीवन में खर्च अधिक होने के योग हैं। प्रेम जीवन में आपका उत्साह मंद पड़ सकता है। व्यवसाय में आज भाग्य पूरी तरह से आप के पक्ष में है। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कुछ नया करने का विचार कर रहे है तो उसे करने का आत्म विश्वास आयेगा और डर खत्म होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव लगे रहने की संभावना है। किसी जरुरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।
कर्क
आज के दिन मेल-मिलाप भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। अपनी गलतियों से कुछ नया सीखेंगे। आपका जीवनसाथी आपको कोई ज्वेलरी उपहार में दे सकता है। सिंगल लोगों को पाटर्नर का चुनाव करने में दिक्कत पैदा हो सकती है। आज आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिलेगी। रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से सोच ले। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। युवा वर्ग को ऑनलाइन प्लेसमेंट की तलाश करनी चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही आज के दिन आपको भारी पड़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
सिंह
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके द्वारा किए गए काम की लोग तारीफ करेंगे। उन लोगों सो दूर रहें जो लोगों की शारीरिक क्षमता को जज करते हैं और उनके लिए गलत सोचते हैं । पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करें। अविवाहित लोगों की विवाह की बात तय हो सकती है। आपका जीवनसाथी आप को कोई अच्छी एडवाइज दे सकता है। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। सट्टेबाजी का काम करने वालों को आज पैसे का नुकसान होने के संकेत दिख रहे हैं, सावधान रहे। बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आज आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे, साथ ही कुछ और जिम्मेदारियां सौपेंगे। अत्यधिक सर्दी का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्म बल में कमी महसूस हो सकती हैं। घर के किसी काम से यात्रा पर जाने के संकेत है।
कन्या
आज भाग्य में प्रबलता रहेगी। परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे घर में रहते हुए ही सेलिब्रेट करें। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। रोमांस के शौकिन लोग कही जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आय से अधिक धन का व्यय आर्थिक संकट पैदा कर सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियाँ आएगी, अच्छे परिणामों को पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत पर ध्यान देना है। किसी कानूनी मामले में ढील ना दें। आज आपको नौकरी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। अपने किसी करीबी जानकार के लिए अवैध कार्य कर सकते हैं। पेट खराब होने की वजह से गैस व कब्ज जैसी शिकायत रह सकती हैं। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।
तुला
आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। अपनी अनुपस्थिति में किसी करीबी को अपने घर में ठहरने के लिए आग्रह कर सकते हैं। कुछ लोगों को नए वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। आज नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। आपकी हाल की रचनात्मक ऊर्जा आज रंग लाएगी और आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। नयी नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। काफी लंबे इंतजार के बाद अपने पसंद के किसी देश में घूमने जाने के लिए वीजा लेने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचे। अपने साथी के साथ कुछ खालीपन महसूस कर सकते हैं। प्रेम जीवन में आप अपने दिन को अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। आज के दिन आपको धन लाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे। किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात होगी। आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। सेहत संबंधी बदलाव देखने के लिए खानपान को ठीक से रखने पर जोर अधिक देने की आवश्यकता होगी। कोई व्यवसायिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है।
धनु
आज अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें। महिलायें कॉस्मेटिक की शॉपिंग करने के लिए बाजार जा सकती है। परिवार के सारे लोग घर के कार्यों में एक दूसरे की मदद करेंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें, आप दोनों को इसकी जरूरत है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां रहेगी। आज आर्थिक मामलों में सूझबूझ और सोच विचार कर फैसले लें। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उसमें सफलता के पूरे योग हैं। किसी कंपनी द्वारा आपको महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें। कुछ लोगों को गले की खराश महसूस हो सकती है। ज्यादा सर्दी की वजह से घूमने जाने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है।
मकर
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कोई अच्छी बुक पढने का मन बना सकते हैं। जिस तरह से आपने खुद को बनाए रखा है दूसरे लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आज के दिन कर्ज देने की स्थिति से बचें। व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनी हुई है। विद्यार्थी वर्ग एक्टिव होते हुए कोई क्रिएटिव काम पर ध्यान दें। रोजमर्रा के कामों को निपटाने में ज्यादा मेहनत लग सकती है। रक्तचाप के रोगी सावधान रहें एवं नियमित दवाई का सेवन करें। आपमें से कुछ लोगों के किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के संयोग बन सकते है।
कुंभ
आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। बच्चों को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ अधिक भावुक और रोमांटिक हो सकते है। सिंगल राशि वालों को आज किसी का बहुत दिलचस्प परिचय मिलेगा। आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है। किसी भी कार्य को करने से पहले कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ करें। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या तबादला हुआ तो है तो कामकाज को लेकर सतर्क रहें। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है। यदि आपको अवसाद या चिंता की समस्या है, और आपको लगता है कि यह ज्यादा हो रहा है, तो अपने चिकित्सक को फोन करने में संकोच न करें। वाहन चलाते समय आज आपको विशेष सतर्क रहने की जरुरत है, अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें।
मीन
आज का दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए और दोस्तों से संपर्क करने के लिए अच्छा है। घर की व्यस्तता की वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम छोड़ सकते हैं। महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। पार्टनर के तौर तरीके में ढल जाना आपके हित में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे। आज आप अपनी शान शौकत के लिए कुछ धन खर्च कर सकते है। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। अपने आध्यात्मिक पक्ष पर काम करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक रहेगा। किसी समारोह में जाने के लिए यात्रा करनी पड सकती है, अगर अपना वाहन ले के जा रहे है तो दिशा शूल का परिहार कर के जाये।









