हिसार

बलवान सिंह कालीरावणा लगातार 8वीं बार सर्वसम्मति से प्रधान चुने गए

हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी का चुनाव संपन्न

हिसार,
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी का चुनाव जलघर हांसी में राज्य प्रधान शिवकुमार परासर व राज्य उपाध्यक्ष सज्जन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें मुख्य रूप से सतबीर गोयत, राज्य उपप्रधान ओमप्रकाश पूनिया, राज्य संगठन शेरसिंह यादव व राज्य कार्यालय सचिव राजकुमार सैण शामिल हुए। चुनाव में 8वीं बार सर्वसम्मति से बलवान सिंह कालीरावणा जिला प्रधान चुने गए। जिला सचिव नंदलाल अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह सिहाग, जिला उपप्रधान ईश्वर सिंह पूनिया, जिला प्रेस सचिव लीलूराम व जिला कार्यालय सचिव सुरेद्र दुहन को चुना गया।
राज्य प्रधान शिवकुमार परासर ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। राज्य प्रधान ने जलघर पनिहारी पर कार्यरत ओमप्रकाश पूनिया को जिले में जलघर सफाई व सुंदरता में प्रथम आने पर सम्मानित किया। जिले की सभी ब्राचों के पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे और सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेंद्र शर्मा, रमेश कुमार सेतिया, रामकिशन, दिलबाग सैनी, ईश्वर बेरवाल, दलीप सिंह, ललित, अशोक, अजमेर, प्रेम सिंह, सुभाष चन्द्र, आत्माराम, रणवीर बैंदा, रमेश कुमार सरोहा, सोनू, आजाद सिंह, सतपाल, रमेश शर्मा, कमल किशोर, सुनील कुमार, रामकेश, मनजीत, धर्मवीर सिंह व सुनील इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

आदमपुर में पकड़ा गया CET एग्जाम में फर्जी परीक्षार्थी, दोस्त के स्थान पर दे रहा था पेपर

Jeewan Aadhar Editor Desk

तेरापंथ जैन समाज ने 400 परिवारों को किया राशन वितरित, राशन की 2000 किट की तैयार

ग्रामीण चौकीदार सभा ने धरना देकर रखी मांगे