हिसार

आदमपुर में 9 कोरोना पॉजिटिव मिले, 10 साल का छात्र भी शामिल

आदमपुर,
कोरोना के मरीजों में लगातार हो रही वृद्धि क्षेत्र के लिए चिंताजनक बनती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार पॉलिटेकनिक कॉलेज में 46 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय छात्रा व छात्र, शिव कॉलोनी में 24 वर्षीय विद्यार्थी व 45 वर्षीय युवक, जवाहर नगर में 78 साल की बुजुर्ग, कीर्ति नगर में 10 वर्षीय छात्र व 36 वर्षीय स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
वहीं गांव मोहब्बतपुर में 28 वर्षीय युवक, भाणा में 17 वर्षीय युवक तथा भोड़िया में 40 व 65 वर्षीय महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों से मास्क लगाने, बार—बार हाथ धोने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।

Related posts

किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा : शमशेर सिंह

Jeewan Aadhar Editor Desk

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने किया भारत विकास परिषद के दिव्यांग पुर्नवास केंद्र का लोकार्पण

Jeewan Aadhar Editor Desk

जग में सुंदर है बस दो नाम, जय श्री श्याम और जय हनुमान

Jeewan Aadhar Editor Desk