हिसार

आदमपुर : मिले 17 संक्रमित, जवाहर नगर ने बढ़ाई चिंता, आसपास के गांवों में मिले 30 पॉजिटिव

आदमपुर,
आदमपुर में मंगलवार को एक बार फिर कोरोना का बम फूटा। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 26 अप्रैल को आदमपुर में 17 कोरोना संक्रमित मिले। सबसे ज्यादा 12 मरीज जवाहर नगर में मिले हैं।
आदमपुर में भादरा फाटक के पास 39 वर्षीय कर्मचारी, कीर्ति नगर में 60 वर्षीय महिला, जवाहर नगर में 17, 16 व 20 वर्षीय छात्र, 16, 12, व 9 वर्षीय छात्राएं, 36, 60 व 37 वर्षीय गृहणी, वाल्मीकि मौहल्ले में 26 वर्षीय मजदूर, बोगा मंडी में 56 वर्षीय पुरुष, आनाज मंडी में 15 व 17 वर्षीय छात्राएं, 19 वर्षीय छात्र, पैट्रोल पंप के पास 28 वर्षीय गृहणी कोरोना संक्रमित मिली।

वहीं गांव आदमपुर में 61 वर्षीय बुजुर्ग, कोहली में 35 वर्षीय कर्मचारी, किशनगढ़ में 32 वर्षीय कर्मचारी, 21 वर्षीय छात्र, सीसवाल में 58 वर्षीय किसान, 34 वर्षीय प्राइवेट कर्मचारी, खैरमपुर में 20, 24 व 26 वर्षीय छात्र, 60 व 74 वर्षीय बुजुर्ग कालीरावण में 23 वर्षीय छात्र, 55 वर्षीय सरकारी कर्मचारी, 45 वर्षीय गृहणी, 42 व 45 वर्षीय किसान,काबरेल में 18 वर्षीय छात्रा, सदलपुर में 28 वर्षीय छात्र, 53 व 41 वर्षीय किसान, सारंगपुर में 32,30 व 43 वर्षीय किसान, 30, 32 व 50 वर्षीय गृहणी, चूलि खुर्द में 30 वर्षीय गृहणी, चूलि बागडियान में 25, 23 वर्षीय छात्र, महलसरा में 28 वर्षीय बैंक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले।

Related posts

कला के उपासक दशरथ राय लोहिया का निधन

सेना के जवानों ने प्रस्तुत किये मैदान में बेहतरीन डेमो

Jeewan Aadhar Editor Desk

जब आलूू—चम्मच रेस में दौड़ पड़ी डीसी प्रियंका सोनी

Jeewan Aadhar Editor Desk