हिसार

आदमपुर में 32 मिले कोरोना सं​क्रमित

आदमपुर,
आदमपुर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की लहर अब अंतिम पडाव पर नजर आने लगी है। संक्रमण का ग्राफ लगातार कम होता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 28 मई को मंडी आदमपुर में 9 और आसपास के गांवों में 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जानकारी के मुताबिक, माडल टाउन में 45 व 53 वर्षीय दुकानदार, बोगा मंडी में 45 वर्षीय दुकानदार, बिनौला मार्केट में 21 वर्षीय युवती, जवाहर नगर में 28 वर्षीय युवक, 16 वर्षीय छात्र, 58 व 63 वर्षीय दुकानदार तथा आटो मार्केट में 29 वर्षीय युवक संक्रमित मिला।

वहीं आदमपुर गांव में 30, 34, 50 व 70 वर्षीय महिला तथा 26 वर्षीय युवक, लाखपुल में 35 वर्षीय युवक, सीसवाल में 21 व 31 वर्षीय युवक तथा 51 वर्षीय किसान, मोहब्बतपुर में 60 वर्षीय किसान तथा 46 वर्षीय महिला, कालीरावण में 29 व 35 वर्षीय महिला, दड़ोली में 28 वर्षीय युवक, सदलपुर में 50 वर्षीय महिला, 20 व 22 वर्षीय छात्र,6 वर्षीय बच्चा तथा 26 वर्षीय किसान, मोड़ाखेड़ा में 44 व 48 वर्षीय महिला, ढोभी में 42 वर्षीय युवक तथा खैरमपुर में 61 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली।

Related posts

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देर शाम तक नदीम को बोरवेल से निकालने की संभावना

हिसार जिले में प्रवासी मजदूरों को भोजन की कमी नहीं आने देगी जजपा : विनय वत्स

Jeewan Aadhar Editor Desk

ट्रेड यूनियनों व कर्मचा​री संंगठनोें के आह्वान पर जोरदार प्रदर्शन करके गरजे संगठन