राशिफल

1 जनवरी 2019 : नव वर्ष का पहला दिन, जानें राशिफल

मेष
साल का पहला दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है। आप उतना ही काम करें, जितना आसानी से कर सकते हों या जो बहुत जरूरी हो। आज आपकी मुलाकात नए और बड़े लोगों से हो सकती है। आपको अपनी बात साफ तौर पर रखनी होगी, दूसरों की बातें भी समझने की कोशिश करें। किसी को अपनी बात समझाने और अपनी बात से सहमत कराने में आप सफल हो सकते हैं। रिश्तेदारों और दोस्तों की मदद भी आपको समय पर मिल सकती है।

वृष
आज आपकी इनकम बढ़ सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। पैसों के लिहाज से साल का पहला दिन ठीक-ठाक रहेगा। सुबह से ही कामकाज में मन लगा रहेगा। पार्टनर से सहयोग मिलने के योग हैं। आपका ध्यान पैसों से जुड़े किसी मामले पर रहेगा। पैसों की स्थिति में भी सुधार धीरे-धीरे होगा। उसमें किसी करीबी व्यक्ति का योगदान हो सकता है।

मिथुन
आज आप बदलते समय को महसूस करें। अपनी बेचैनी को भी काबू में रखने की कोशिश करें। आप साथ वाले लोगों के लिए बहुत मददगार हो सकते हैं। आपके खानपान की आदतों में बदलाव होने की संभावना है। धार्मिक कामों में शामिल होने के मौके आज आपको मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कर्क
कुछ हल्के-फुल्के मामले आपके ही फेवर में निपट सकते हैं। बिजनेस में पुराने काम निपटाने में लगे रहेंगे। आपके पॉजिटिव व्यवहार से ज्यादातर लोग खुश हो सकते हैं। आसपास के लोगों से भी आपको समर्थन मिल सकता है। जहां जरूरत होगी, वहां आपको मदद मिल सकती है। विपरीत लिंग के लोगों से संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। किसी यात्रा की योजना भी बन सकती है।

सिंह
बिजनेस अच्छा चलेगा। वर्क प्लेस पर अपने से बड़े और छोटे लोगों की मदद मिल सकती है। इससे आपके खास काम पूरे हो जाएंगे। कोई नया काम भी आप शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। एक्स्ट्रा काम के दम पर पैसा कमाने की प्लानिंग करेंगे और इसका मौका भी आपको मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में भाग-दौड़ रहेगी। जिनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। आज खुद पर कंट्रोल रहेगा।

कन्या
किसी से अपनी बात मनवाने में आज आप सफल हो सकते हैं। ऑफिस या बिजनेस में जल्दी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। धन संबंधित कोई बड़ा काम हो सकता है। नया कारोबार शुरू करने की सोच रहें तो शुरुआती काम और व्यवस्थाएं पूरी करने का दिन है। दोस्तों और भाई-बहनों से मदद मिलेगी।

तुला
पैसों के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। ऑफिस के छोटे-छोटे काम जो आप टाल रहे थे उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस और बिजनेस में नया काम हो सकता है। कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। अटके काम पूरे होने की संभावना है। नए काम करने के लिए योजनाएं बन सकती हैं। उसमें कुछ लोग मदद कर सकते हैं।

वृश्चिक
दूसरों पर आपके काम और व्यवहार का पॉजिटिव असर पड़ेगा। पैसों के मामलों में सोच-विचार और प्लानिंग हो सकती है। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपके काम भी समय से पूरे हो सकते हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा।

धनु
बेरोजगार लोगों को कोशिश और मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। सोचे हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं। आप में उत्साह रहेगा। लंबे समय से अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं। मन में उत्सुकता रहेगी और कई नए मौके मिल सकते हैं। रोजमर्रा के कामों की ज्यादा चिंता न करें। साथ काम करने वाले लोगों की कोई नई बात आपको पता चल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। दूसरों के लिए आप कुछ त्याग भी कर सकते हैं।

मकर
आप बिजनेस में नई चुनौती से निपट सकते हैं। रुके हुए ज्यादातर काम भी आज पूरे हो सकते हैं। साथ काम करने वाले लोगों से सही सलाह मिल सकती है। नए और फायदेमंद विचार मन में आ सकते हैं। आपकी राशि के लिए चंद्रमा शुभ रहेगा। दोस्तों की मदद से कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है। निजी और कामकाजी जीवन में प्रगति होगी। नए विषय पर काम शुरू हो सकता है। आपको समय जरूर लगेगा, लेकिन आप सफल हो सकते हैं।

कुंभ
नए प्लान आपके सामने आ सकते हैं। आज आपको किसी की गुप्त बातें भी पता चल सकती हैं। आपके लिए दिन सामान्य है। कुछ नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। ऑफिस में आप बहुत से मामलों में सफल रहेंगे। अपने काम और विचारों से लोगों को सहमत कराने में भी आपको सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आप किसी नए साथी की मदद करेंगे।

मीन
बिजनेस के लिए पैसों की जरूरत पड़ सकती है। दोस्तों की मदद से काम पूरे होने के योग हैं। नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। संभलकर कदम बढ़ाएंगे तो बहुत हद तक विवादों से बच जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। नए विचार मन में आएंगे। ज्यादातर लोगों को अपनी राय से सहमत कराने में सफल रहेंगे। जूनियर से मदद मिलेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

10 मार्च 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

31 मार्च 2019: जानें रविवार (चैत्र, कृष्ण पक्ष, एकादशी) का राशिफल

8 अक्टूबर 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल