हिसार

आदमपुर में छात्र—छात्रा सहित 12 मिले कोरोना पॉजिटिव

आदमपुर,
आदमपुर क्षेत्र में लोगों की जागरुकता का परिणाम दिखाई देने लगा है। कोरोना संक्रमण के मामलों में यहां बड़ी गिरावट दर्ज की जाने लगी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 30 मई को मंडी आदमपुर में 2 तथा आसपास के गांवों में 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले।

जानकारी के मुताबिक, मंडी आदमपुर के जवाहर नगर में 60 व रामदेव मंदिर के पास 62 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिले। वहीं गांव आदमपुर में 30, 30 व 38 वर्षीय महिला तथा 16 वर्षीय छात्र, कालीरावण में 25, 25 व 50 वर्षीय महिला तथा 15 वर्षीय छात्रा, चबरवाल में 23 वर्षीय युवती तथा ढोभी में 36 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिले।

Related posts

योगधारा के खिलाडिय़ों ने जीते 8 गोल्ड, 4 सिल्वर व 3 कास्य पदक

22 अगस्त 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

सरकार द्वारा लाया गया ​कृषि विधेयक गैरकानूनी रुप से है प्रचलन में, हर साल सरकार को लगता है तगड़ा चूना

Jeewan Aadhar Editor Desk