हिसार

कोरोना से हिसार में दूसरी मौत, बुजुर्ग ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

हिसार,
हिसार जिले के उपमंडल हांसी शहर में एक और व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। दूसरी मौत 71 वर्षीय बुजुर्ग की हुई है। उनको दिल की बीमारी के चलते गुरुग्राम के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उपचार के दौरान ही वे कोरोना के चपेट में आ गए। कोरोना की चपेट में आने के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने पर बुजुर्ग को पहले न्यू सुभाष नगर के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। कोरोना का शिकार होकर हांसी शहर में जान गंवाने वाले वे दूसरे व्यक्ति है। इससे पहले गांधी नगर के एक व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।

Related posts

जज की गाड़ी का कटा चालान, सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई बनी चर्चा का विषय

‘इनोवेशन एट इंटरसेक्शन ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

थाना प्रभारी ने एनजीओ के साथ मिलकर चलाया जागरूकता अभियान

Jeewan Aadhar Editor Desk