देश

EX. CM चौटाला की सजा पूरी, अब नहीं जाना जेल

नई दिल्ली,
जेबीटी (जूनियर बेसिक ट्रेनिंग) भर्ती घोटाले में सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की सजा पूरी हो गई है। तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से चौटाला के वकील अमित साहनी को यह जानकारी दी गई है। उनके वकील ने बताया कि कल रात को चौटाला की सजा पूरी हो गई है। कुछ कागजी कार्रवाई बची हुई है। वह पूरी होते ही आधिकारिक तौर पर रिहाई के आदेश जारी हो जाएंगे।


हालांकि ओम प्रकाश चौटाला अभी तिहाड़ जेल से बाहर ही हैं, ऐसे में उनको अब जेल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वकील का कहना है कि सजा होने से कल तक सरकारी छूट समेत सभी मिलाकर ओम प्रकाश चौटाला की सजा पूरी हो गई है। जेबीटी भर्ती घोटाले में 2013 में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को 10 साल की सजा सुनाई गई थी।

Related posts

कांग्रेस विधायक ने बीजेपी विधायक को बेल्ट से पीटा

कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूल 31 मार्च तक बंद, जानें चौहान कब खोलेंगे स्कूल

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कल शाम 4 बजे तक कर्नाटक में बहुमत साबित करें येदियुरप्पा