हिसार

अखिल भारतीय सेवा संघ की महिला शाखा की बैठक आयोजित

वर्ष 2021-22 के लिए कार्यकारिणी का गठन

आने वाले समय में सेवा के अनेक प्रोजेक्ट लगाएंगे : पूनम नागपाल

हिसार,
अखिल भारतीय सेवा संघ की महिला शाखा हिसार की बैठक शाखा सचिव गुंजन गोयल के आवास पर एमसी कॉलोनी में हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष पूनम नागपाल ने की जबकि संचालन सचिव गुंजन गोयल ने किया। अखिल भारतीय सेवा संघ की प्रांतीय महिला प्रमुख रम्मी गुप्ता पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रही। बैठक में वर्ष 2021-22 के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
बैठक में पूनम नागपाल को अध्यक्ष, कमलेश वर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान, सुरूचि को उप प्रधान, गुंजन गोयल को सचिव, दीप्ति को कोषाध्यक्ष, नितिका को सह सचिव बनाया गया। रम्मी गुप्ता को शाखा संरक्षक, कीर्ति गोयल को सलाहकार, डा. आस्था व रीनू को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
बैठक में महिला शाखा की ओर से तीज त्योहार मनाने बारे चर्चा करते हुए इसे मनाने का फैसला किया गया। शाखा अध्यक्ष पूनम नागपाल ने कहा कि हम अपनी टीम के साथ आने वाले समय में सेवा के अनेक प्रोजेक्ट लगाएंगे। बैठक में उपरोक्त कार्यकारिणी सदस्यों के अतिरिक्त सुलोचना, सीमा, सुमन धवन, हितु भाटिया, ममता वधवा, रितु व कविता जांगड़ा उपस्थित रही।

Related posts

अधिकारियों ने की सांसद के एस्टीमेट की अनदेखी, लोकसभा में उठायेंगे मुद्दा

चौधरीवास में बिश्नोई समाज संस्कार परीक्षा का आयोजन

यादव सभा कोलेजियम सदस्यों की बैठक आयोजित, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए