हिसार

किसानों के मुद्दों के लिए नही, अराजकता फैलाने के लिए विपक्षियों द्वारा किया जा रहा आंदोलन: डिप्टी स्पीकर

हिसार,
विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा है कि प्रदेशवासियों को किसानों के नाम पर भ्रम व राजनीतिक षड्यंत्र करने में जुटे विपक्षी दलों की हकीकत को समझना होगा। उन्होंने कहा कि अब इस बात पर कोई संशय नहीं है कि वर्तमान में जिस दिशा में यह आंदोलन आगे बढ़ रहा है, उससे किसानों या उनके मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि यह प्रदेश में अराजकता फैलाने की दिशा में किया जा रहा प्रयास है। वास्तविकता तो ये है कि किसान का कल्याण तो केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता है। वे रविवार को भारतीय जनता पार्टी के आजाद नगर मंडल, आर्य नगर मंडल तथा स्याहड़वा मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र ने इस अवसर पर विशेष रूप से शिरकत की।

प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रगीत के पश्चात आगे की कार्यवाही शुरू की गई। सबसे पहले सिरसा में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा पर हुए जानलेवा हमले को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान हमला करने वाले अराजक तत्वों की भर्त्सना की गई। अपने संबोधन में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण उपरांत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सरकार के अभी तक के कार्यकाल की उपलब्धियां से भी जनता को अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों तथा किसान आंदोलन के नाम पर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए भी जनसंपर्क अभियान चलाया जाए और लोगों को बताया जाए कि वास्तव में इस आंदोलन की सच्चाई क्या है।

अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र ने कहा कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार विभिन्न योजनाओं को लेकर सभी कार्यकर्ता अपना प्रशिक्षण पूरा करें और योजनाओं की समस्त जानकारी लेकर यह सुनिश्चित करें कि पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ ले सके।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, भाजपा नेता सुजीत कुमार, महावीर प्रसाद, प्रवीण पोपली, घोलु गुर्जर सरोज सिहाग, सुदेश चौधरी, आजाद नगर मंडल अध्यक्ष अन्वेष यादव, आर्य नगर मंडल अध्यक्ष भूप सिंह खीचड़, स्याहड़वा मंडल अध्यक्ष बलजीत फोगाट, प्रभारी विक्रम गौड़, मनीष ऐलावादी, रामचंद्र गुप्ता, नरेश मेहता, सुनीता रेहडू, जगत सिंह, पार्षद मोहिन्द्र जुनेजा, पिंकी रानी शर्मा, डिप्टी मेयर जयबीर गुर्जर, प्रेम चौधरी, दर्शना, ईश्वर कालवाल, लेखराज मेहता, कपूर सिंह बेनीवाल, विजय विश्नोई, राजेश राजलीवास, सुनीता सेन, श्री कुमार शर्मा, नरेश, विद्या शर्मा, रोहतास नागर, बहादुर सिंह तथा कमल शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

चौधरीवास टोल पर गरजे किसान, लगाया किसान विरोधी रवैया अपनाने का आरोप

आदमपुर : चाचा ने बेटे संग मिल भतीजे को डंडों से पीट—पीटकर किया अधमरा

Jeewan Aadhar Editor Desk

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने लगाया प्रशिक्षण शिविर