हिसार

संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए ब्रह्म पाठशाला के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया

हिसार
भगवान परशुराम जन सेवा समिति द्वारा ऋषि नगर में ब्रह्म पाठशाला के निर्माण हेतु भूमि पूजन माताजी ओमवती देवी के कर कमलों से किया गया। इस पाठशाला में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने हेतु शास्त्री की शिक्षा करने के इच्छुक छात्रों की शिक्षा के साथ-साथ रहने की भी व्यवस्था की जाएगी। उपस्थित लोगों ने समिति के इस प्रयास को खूब सराहा।
पुजारी मदनलाल शर्मा के सान्निध्य में हुए भूमि पूजन के मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक एच.के. शर्मा, समाजसेवी गुलजार सिंह काहलो, जिंदल हाउस से ललित शर्मा, पंचनद स्मारक ट्रस्ट के प्रधान विजय ढल, ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान दर्शन कौशिक, वेद प्रकाश शर्मा, पटवार कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान नरेंद्र शर्मा, राजेश भारद्वाज, देवेंद्र धीमान, ज्योतिषाचार्य बलजीत शास्त्री, समिति के संस्थापक योगेंद्र शर्मा, छबीलदास शर्मा, दयाराम भारद्वाज, ज्ञान सिंह रंगा, ज्योति प्रकाश शर्मा, पृथ्वीराज शर्मा, संतलाल शर्मा, हरिहर शर्मा, अमित शर्मा, सिद्धार्थ गौड़, विकास गौड़, संतोष देवी, अशोक देवी, कमलेश देवी, कांता देवी, ओजस्वी कौशिक, जनक गौड़, बृजेश पांडे, महेंद्र तलवंडी, राजेंद्र कौशिक, सतपाल कौशिक, छबीलदास खरकड़ी, जयवीर बालक सहित समिति के सभी सदस्यगण मौजूद रहे।

Related posts

योग दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर 16-17 में योग शिविर आयोजित

चूली कलां के पशु चिकित्सालय में किया पौधारोपण

पुलिस ने की विनोद पानू उर्फ काना की गिरफ्तारी की पुष्टि, जीवन आधार न्यूज पोर्टल की खबर पर लगी मोहर

Jeewan Aadhar Editor Desk