हिसार

महिला थानों में मनोवैज्ञानिकों की तैनाती पर हो रहा है विचार: प्रीती भारद्वाज

हिसार,
हरियाणा सरकार द्वारा सभी जिलों में खोले गए महिला पुलिस थानों में पीडि़त महिलाओं की मदद के लिए मनोवैज्ञानिकों की नियुक्ति पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में प्रदेश सरकार के स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।
यह बात हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीती भारद्वाज ने आज नई पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने महिला पुलिस थाना व दुर्गा शक्ति के तहत गठित रैपिड एक्शन फोर्स की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। इस अवसर पर महिला पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता व आरएएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनीता भी मौजूद थीं।
महिला आयोग उपाध्यक्ष प्रीती भारद्वाज ने कहा कि जब किसी घटना की शिकार पीड़ित महिलाएं थाने आती हैं तो उनकी स्थिति सामान्य नहीं होती है और बदहवासी की हालत में दिए गए उनके बयानों का फायदा बाद में आरोपी उठाते हैं। ऐसी स्थिति पर नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार महिला थानों में मनोवैज्ञानिकों की नियुक्ति पर विचार कर रही है जो महिलाओं की काउंसलिंग करके उनकी स्थिति को सामान्य करने में मदद करेंगी। इससे पीड़ित महिलाओं को आत्मिक संबल मिलेगा और वे स्थिति का बेहतर ढंग से सामना कर पाएंगी।
उन्होंनेे जिला में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर नियंत्रण व त्वरित कार्रवाई के लिए रैपिड एक्शन फोर्स के कर्मचारियों की संख्या की जानकारी मांगी तो थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि आरएएफ में 73 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं जिनमें से 50 पुरुष व 23 महिला कर्मचारी हैं। इस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि आरएएफ कर्मियों की शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है ताकि प्रत्येक घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने दुर्गा शक्ति एप पर आने वाली कॉल्स पर की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।
उपाध्यक्ष प्रीती भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2015 में सभी जिलों में महिला पुलिस थाने खोलने का कार्य देश में केवल हरियाणा में हुआ है जिसके बेहतर परिणाम भी हमें मिल रहे हैं। महिला थानों की कार्यप्रणाली की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है ताकि जरूरत के अनुसार इनमें सुधार किए जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता व मजबूत करने के लिए महिला आयोग निरंतर अपने सुझाव देती रहती है जिस पर सरकार द्वारा भी साकारात्मक कदम उठाए जाते हैं।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

22 दिसंबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

लुवास में छात्रों ने बनाया केसरयुक्त संदेश

Jeewan Aadhar Editor Desk

दोस्तों ने जन्मदिन पर पार्टी की बजाए डेंगू व कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए लगाया रक्तदान शिविर

Jeewan Aadhar Editor Desk