हिसार

महिलाओं को तनाव से उबारने के लिए संगीत व डांस जैसे आयोजन जरूरी : पूनम नागपाल

अखिल भारतीय सेवा संघ की महिला शाखा ने किया डांस कार्यशाला का आयोजन

हिसार,
अखिल भारतीय सेवा संघ की महिला शाखा की ओर से डांस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शाखा उपाध्यक्ष सुरुचि ने सेक्टर 13 स्थित डांस क्लास में सभी महिलाओं को सामूहिक नृत्य सिखाया। यह कार्यशाला तीन दिन तक चलेगी।
महिला अध्यक्ष पूनम नागपाल ने बताया की लगातार घरेलू कार्य के चलते महिलाओं पर काम का बोझ अधिक रहता है। ऐसे में वह खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती और तनावग्रस्त होने लगती है। महिलाओं को तनाव से उबारने के लिए संगीत व डांस जैसे आयोजन से उन्हें सुकून मिलेगा। इसके बाद वह दोगुनी ऊर्जा से अपने परिवार व बच्चों पर ध्यान दे पाएंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशाला महिलाओं में एक नई ऊर्जा का संचार करती हैं। सभी ने शाखा उपाध्यक्ष सुरुचि का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय सेवा संघ की सदस्य कविता जांगड़ा, गुंजन गोयल, नीतिका, रितु, कीर्ति, अनीता शर्मा, अनीता बूरा, ममता वधवा, एकता चावला, हरसिमरत कौर, ममता, दीप्ति, रीनू, गार्गी मायरा और शौर्य उपस्थित रहीं।

Related posts

एयरपोर्ट विस्तार के लिए एनवायरन्मेंट क्लीयरेंस की जनसुनवाई 25 मार्च को

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना वैक्सीनेशन : अभी तक 94 प्रतिशत प्रथम डोज तथा 66 प्रतिशत दूसरी डोज दी गई

जेई ले रहा था रिश्वत, विजिलैंस ने पकड़ा तो उड़ गया चेहरे का रंग