हिसार

हिसार : 2 चचेरे भाई नहर में डूबे, एक का शव बरामद

चंडीगढ़ से 3 दिन पहले ही गांव लौटा था आर्यन

हिसार,
शुक्रवार को नहर में नहाने गए दो लड़के डूब गए। इनमें से एक की लाश करीब 8 किलोमीटर दूर मिली, वहीं दूसरे की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी भिजवाकर मामले की बाकी की तफ्तीश आगे बढ़ा दी है।

घटना हिसार शहर के आजाद नगर थाने के एरिया की है। मिली जानकारी के अनुसार गांव मंगाली महोब्बत का 18 वर्षीय नीतिश और उसका 16 वर्षीय चचेरा भाई आर्यन शुक्रवार शाम को अलग-अलग साइकल पर सवार होकर नहर में नहाने के लिए गए थे। देर रात तक भी दोनों वापस नहीं लौटे तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। नहर के आसपास खेतों में काम करने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने शाम को 2 युवकों को बीएनसी नहर में नहाते हुए देखा था। आसपास तलाश करने पर दोनों के कपड़े, चप्पल और साइकल नहर किनारे पर मिली। इससे आशंका हुई कि दोनों पानी में डूब गए हैं।

इसके बाद पुलिस को नीतिश का शव करीब 8 किलोमीटर दूर स्याहड़वा पम्प हाउस के पास से बरामद हुआ, जबकि आर्यन की तलाश में सर्च अभियान जारी है। बताया जाता है कि आर्यन के पिता चंडीगढ़ नौकरी करते हैं और वह तीन दिन पहले ही अपने पिता के साथ गांव लौटा था।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

19 जुलाई 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

प्रमोशन ऑफ कॉटन कल्टीवेशन स्कीम के तहत चयन लाभार्थियों को 30 तक जमा करवाने होगें बिल एवं दस्तावेज

Jeewan Aadhar Editor Desk

डोभी गांव के सुमित ने एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में देश को दिलाया गोल्ड मेडल