राजस्थान हिसार

भाणा—भोडिया की कार पर पलटी बस, 4 की मौत 1 गंभीर


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

भादरा,
भादरा में रविवार शाम को रोडवेज बस और कार में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को एम्बूलेंस की सहायता से नोहर राजकीय चिकित्सालय में भेजा गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेन्टर भेजा गया।

जानकारी के अनुसार कार नोहर से भादरा की तरफ आ रही थी व राजस्थान रोडवेज की बस हनुमानगढ़ जा रही थी। इस दौरान गांव परलीका के पास भादरा-नोहर सड़क पर बस और कार में टक्कर हो गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। हादसे के बाद बस पलट गई और कार पर जा गिरी। इससे कार सवार बस के नीचे दब गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। भादरा की तरफ से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस को परलीका बस स्टैंड पर रुकना था। बस स्टैंड से करीब 200 मीटर पहले सामने से आ रहे ऊंट गाड़ी को बस ने ओवरटेक किया। इसी दौरान ऊंट गाड़ी के पीछे आ रही तेज रफ्तार कार से बस भिड़ गई। बस टक्कर के बाद कार पर ही पलट गई। कार में सवार पांचों लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे के समय बस में करीब 35 सवारियां थीं। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल सभी को संभाला। बस की सवारियों को बाहर निकला गया। बस में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।

ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से कार एचआर 20 ए एच 9492 से मृतकों के शव व घायल व्यक्ति को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेन्टर भेजा गया। घटना के बाद एक घायल की जेब से मिले आधार कार्ड से कार सवारों की पहचान की गई। मृतक व घायल गांव भाणा भोडिया जिला फतेहबाद हरियाणा के निवासी बताए जा रहे है। कार रजिस्ट्रेशन कुलदीप कुमार के नाम है। मृतकों के शव नोहर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

आदमपुर : हाई एजुकेटेड महिला अपने 2 बच्चों के साथ लापता, परिजन हैरान व परेशान

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में कोविड वैक्सीन के कैंप 26 सितंबर को

Jeewan Aadhar Editor Desk

नरेगा मजदूरों ने लगा दी महलसरा के जोहड़ में आग, पेड़ पौधों को पहुंचा नुकसान, मारे गए जीव—जंतु