फतेहाबाद

सरेआम गुंड़ागर्दी, युवक के तोड़ डाले हाथ—पैर VIDEO


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना एक बेलदार को काफी महंगा पड़ गया। उस पर 4 युवकों ने अचानक हमला कर दिया। बेलदार के दोनों टांग और एक हाथ तोड़ दिया। मामला फतेहाबाद का है.. रतिया रोड पर शुक्रवार सुबह जन स्वास्थ्य विभाग के बेलदार पर बाइक सवार 4 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में आजाद नगर के रहने वाले विनोद कुमार गंभीर रूप से हो गए। आसपास के लोगों ने विनोद कुमार को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया है।

बेलदार विनोद कुमार का आरोप है कि वह लगातार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। बीते दिनों विभाग के SDO आशीष कुमार पर फर्जीवाड़ा करने की पोल खोलने के लिए RTI लगाई थी। इसी दौरान SDO का यहां से ट्रांसफर हो गया है। वहीं विभाग का एक JE वापिस फतेहाबाद आ गया है। इसी रंजिश के चलते JE, SDO और सिरसा के एक ठेकेदार ने उस पर हमला करवाया है।

बहरहाल, घायल विनोद का उपचार हिसार में चल रहा है। उसके आरोपों में कितना दम है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन जिस तरीके से विनोद के हाथ पैर तोड़े गए है—उससे एक बात तो स्पष्ट है कि हमलावर विनोद से काफी खार खाएं बैठे थे।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने गांव में जल सरंक्षण बारे किया जागरूक

Jeewan Aadhar Editor Desk

गली में चल रहा था झगड़ा..थाने में कर दिए 5 बार फोन..गुस्साएं पुलिसकर्मियोें ने शिकायतकर्ता की जमकर की पिटाई

गाड़ी सवार युवकों ने बाइक सवार से लूटे 6 लाख रुपये!

Jeewan Aadhar Editor Desk