हिसार

भगवान श्री कृष्ण के दिखाए कर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लें : पूनम नागपाल

अखिल भारतीय सेवा संघ हिसार की महिला शाखा ने मनाई जन्माष्टमी

हिसार,
अखिल भारतीय सेवा संघ की महिला शाखा हिसार की ओर से मॉडल टाउन में जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों व महिलाओं ने सुंदर झांकिया प्रस्तुत की। वीना कथूरिया द्वारा मनमोहक भजनों का गायन किया गया, सुंदर—सुंदर भजनों ने सभी का मन मोह लिया और इन भजनों पर सभी महिलाएं झूम—झूम कर नाची।
इस अवसर पर महिला शाखा अध्यक्ष पूनम नागपाल ने जन्माष्टमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। हमें भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं पर अमल करते हुए उनके दिखाए कर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कर्म का महत्व समझाते हुए मनुष्य के लिए जो संदेश दिया है, उसका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने शाखा की पदाधिकारियों व शहरवासियों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम की संयोजक सीमा भुटानी रही। कार्यक्रम में अध्यक्ष पूनम नागपाल, सचिव गुंजन गोयल, सुरुचि असीजा, रीनू राबिया, सौम्या शर्मा, रम्मी गुप्ता, सलोचना, अनिता, संगम पांडे, ममता, ज्योति, नितिका, कविता सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related posts

बसों की कमी के चलते हो रही दुर्घटनाओं के लिए सरकार जिम्मेवार : किरमारा

आधार देने को बाध्य करने पर हो सकती है 10 साल तक की सजा व जुर्माना

Jeewan Aadhar Editor Desk

हकृवि के शिक्षक संघ ने डॉ. बालियान को सौंपा मांग पत्र