हिसार

कुरुक्षेत्र के ‘लक्षचंडी महायज्ञ’ आयोजन में गौपुत्र होगी सहयोगी संस्था : गौपुत्र रमेश

सम्राट श्री हरिओम जी महाराज के सानिध्य में 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होगा आयोजन

हिसार,
मां मोक्ष दायिनी गंगा धाम ट्रस्ट की ओर से कोरोनो महामारी के संहार और विश्व कल्याण की कामना के लिए आगामी 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक कुरुक्षेत्र में लक्षचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। पूज्यनीय संत यज्ञ सम्राट धर्म प्रचारक श्री श्री 1008 श्री हरिओम जी महाराज जी के सानिध्य में कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर के पास थीम पार्क में होने वाले इस भव्य आयोजन में गौपुत्र सेना, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र रमेश कुमार के नेतृत्व में सहयोगी संस्था के रूप में भाग लेने जा रही है।
गौपुत्र सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौपुत्र ज्योति प्रकाश कौशिक ने बताया कि इस भव्य आयोजन का शुभारंभ आज स्तुति पाठ की शुरुवात के साथ हो गया है। स्तुति पाठ आज से 1 नवंबर तक निरंतर जारी रहेगा तथा 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ‘लक्षचण्डी महायज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ सम्राट श्री हरिओम महाराज ने बताया कि इस महायज्ञ में 501 यज्ञ कुंडों में 1001 ब्राह्मणों द्वारा 100001 यज्ञ जप किये जायेंगे। इस यज्ञ में वैज्ञानिकों कि एक टीम भी उपस्थित रहेंगी जो यज्ञ के प्रभाव पर शोध करेगी। उन्होंने बताया कि इस भव्य आयोजन में देशभर से धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक हस्तियां भाग लेंगी।
गौपुत्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र रमेश कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि हमारा संगठन इतने बड़े जनकल्याण के उद्देश्य को लेकर होने जा रहे भव्य धार्मिक आयोजन का हिस्सा होने जा रहे हैं। पूरे आयोजन में गौपुत्र सेना के सदस्य वॉलंटियर से लेकर प्रचार प्रसार और प्रबंधन तक के कार्यों में पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं देंगे।

Related posts

आदमपुर में तेज आंधी से गिरा बिजली का ट्रांसफार्मर, दो बाइक पर सवार बाल-बाल बचे

29 दिसंबर को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में कुल 65 संक्रमित: 30 पुरुष, 29 महिलाएं व 6 छात्र हुए पॉजिटिव

Jeewan Aadhar Editor Desk