राशिफल

8 अक्टूबर 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आज लंबे संघर्ष के बाद आपको अपनी परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। यदि आपको कोई आर्थिक समस्या हो रही थी, तो आज आप उसका भी समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए आज समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति करते नजर आएंगे, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रख कर ही व्यय करना होगा।

वृष 
आज का दिन आपके लिए शुभ व मांगलिक रहने वाला है। आज आप अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। परिवार में आज सुख व समृद्धि आएगी। सायं काल के समय आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसा खर्चा आएगा, जो आपको ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए धन के दृष्टिकोण से बेहतर रहने वाला है। आज आप व्यवसाय की कुछ पुरानी योजनाओं का लाभ उठाएंगे। आज आपको अपने व्यापार में कुछ अप्रत्याशित लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आज धन के मामले में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, क्योंकि यदि आपका धन लंबे समय से कहीं फंसा हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को आज आपने सहयोगियो का भरपूर साथ मिलेगा।

कर्क
आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावग्रस्त रहने वाला है। आज आपको अपने भाई बहन के विवाह की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप परेशान नजर आएंगे और आप अपने किसी प्रियजन से मदद ले सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों का आज कहीं ट्रांसफर हो सकता है, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन छोटे व्यापारियों का यदि कहीं पर धन फंसा हुआ है, तो आज वह उनको प्राप्त होगा। आज आपको कुछ ऐसी चिंताएं बता सकती है, जो अकारण ही होंगी, जिनके लिए आप बेकार में परेशान होंगे।

सिंह
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय में तेजी लाने के लिए अपने आलस्य को त्यागना होगा व अपने किसी परिजन से या विशेषज्ञ से मदद व सलाह लेनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए अपने गुरु जी से बातचीत करनी होगी। आज आपको अपने किसी एक लक्ष्य को निर्धारित कर उस पर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अच्छे परिणाम पा सकेंगे।

कन्या
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के सामने एक के बाद एक नई डील आ सकती है, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी विवाद लंबे  समय से लंबित था, तो आज उसमें भी आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। सायंकाल के समय आज आपको थकान सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है। आज आपको अपने परिवार के लोगों का सहयोग हर कार्य में मिलेगा, जिससे आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।

तुला
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप सारा दिन दूसरों की मदद करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। यदि आपने किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप अपने संतान के भविष्य के लिए भी कुछ योजनाओं पर निवेश करेंगे, जो आपके लिए भविष्य में उत्तम लाभ देकर जाएंगी। जीवनसाथी की सलाह व सहयोग से किए गए कार्य में आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने मन के लिए गए निर्णयों में सफलता हासिल करेगे, जिसके कारण लोग आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमे आपको अपने सहयोगियों की मदद की आवश्यकता होगी, लेकिन आज आपके अधिकारी आपसे कुछ निराश हो सकते हैं। आज आपका कोई अपना आपकी मदद के लिए आगे आएगा।

धनु
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने रोजमर्रा के खर्चो को निकालने के लिए भी कठिन परिश्रम करना होगा। आज आप अपने लाभ से संतुष्ट नहीं होंगे, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को यदि आज किसी की मदद की आवश्यकता होगी, तो वह उनकी मदद के लिए तत्पर रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। 

मकर
आज व्यवसाय कर रहे लोगों को किसी डील के फाइनल होने से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आज आप किसी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे,जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको लाभ मिलता देख रहा है। आज आप अपने व्यापार की  किसी डील को फाइनल करेंगे, तो बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो वह भविष्य में आपके लिए कोई नुकसानदायक साबित हो सकती है।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी उच्च अधिकारियों से धनिष्टता रहेगी, जिसका लाभ अवश्य उठाएंगे। आज आयात व निर्यात कर रहे लोगों को किसी विदेश में रह रहे संबंधी से कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। आज आपको अपने किसी प्रियजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज व्यापार में व्यस्तता अधिक रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसके कारण वह आपसे नाराजगी जता सकते हैं।

मीन
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी, लेकिन आज आपको नौकरी व व्यापार में अपने गुप्त व ईशालु छात्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको अपने किसी प्रिय से आत्मविश्वास मे आत्मघात का सामना करना पड़ेगा। आज आपकी उन्नति के सभी मार्ग प्रशस्त होंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

Related posts

6 july 2023: इन राशियों के बनेंगे हर काम, दिन रहेगा प्रगतिदायक, जानिए अपना भाग्य और आज का राशिफल

15 दिसंबर 2018 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

7 फरवरी 2019 : जानें गुरुवार (माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया) का राशिफल