हिसार

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में वर्ष 2022 कलेक्टर रेट का ड्राफ्ट तैयार : उपायुक्त

30 नवंबर तक दी जा सकती हैं आपत्ति एवं शिकायत
हिसार। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर रेट्स का निर्धारण कर दिया गया है। सब रजिस्ट्रार से प्राप्त कलेक्टर रेट वर्ष 2022 (पीडीएफ) आपत्ति एवं शिकायतों की प्राप्ति के लिए पोर्टल पर अपलोड किया गया है।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि प्रारूप कलेक्टर रेट वर्ष 2022 को 1 नवंबर से 30 नवंबर तक आपत्ति एवं शिकायतों की प्राप्ति के लिए पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। यदि किसी व्यक्ति को कलेक्टर रेट्स के बारे में आपत्ति या शिकायत है, तो वह अपनी शिकायत 1 से 15 नवंबर तक एचआरए शाखा उपायुक्त कार्यालय हिसार में तथा 15 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर दे सकता है।

Related posts

28 अक्टूबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

जिला में अभी तक कोरोना का एक भी केस नहीं : उपायुक्त

दलबीर किरमारा ने संघ का कार्यभार सौंपा कुलदीप पाबड़ा को