हिसार

वस्त्र उपहार अभियान से जुडऩे लगे शहरवासी, निगमायुक्त को हांसी के पूर्व पार्षद व सहयोगियों ने सौंपे वस्त्र

गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए निगम ने चलाया वस्त्र उपहार अभियान

हिसार,
हमारे घरों में पुराने गर्म कपड़े अलमारियों में बंद पड़े रहते है। उनको कहां रखे, क्या करें। यही सोचते रह जाते है। यदि आप चाहे तो आपकी अलमारियों में पड़े पुराने गर्म कपड़े किसी का जीवन बचा सकते है। बस आपको निगम के वस्त्र उपहार अभियान से जुडऩे की जरूरत है। पहली बार गरीब लोगों को वस्त्र उपलब्ध करवाने के लिए निगम प्रशासन द्वारा वस्त्र उपहार अभियान चलाया गया है जिसको जिले भर के लोगों व संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है।
वस्त्र उपहार अभियान से जुड़ते हुए सोमवार को हांसी के पूर्व पार्षद अनिल बंसल ने निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। हांसी के पूर्व पार्षद अनिल बंसल व सौरभ आर्य, अशोक सैनी, प्रवीण बंसल सहारा ने निगमायुक्त अशोक गर्ग को वस्त्र गरीब व जरूरतमंद लोगों के सौंपे। निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीब लोग सडक़ किनारे, रेलवे पुल व खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर है। हालात यह है कि उनके पास सर्दी से बचने या तन ढकने के लिए कपड़े नहीं होते है। तापमान में गिरावट आने पर सर्दी लगने से इन लोगों की मौत हो जाती है। हर साल देखने में आता है कि कई गरीब लोग सर्द मौसम का शिकार होते हैं। इन्हीं लोगों को सर्द मौसम से बचाने और वस्त्र उपलब्ध करवाने के लिए वस्त्र उपहार अभियान की शुरूआत की गई है जिसे शहरवासियों, संस्थाओं और मौजिज लोगों का निरंतर सहयोग मिल रहा है। आज निगम कार्यालय से लेकर वस्त्र उपहार अभियान संग्रह केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग कपड़े देकर जा रहे है।

Related posts

सावधान आदमपुर! एक हफ्ते में 2 लूट, एक पिस्तौल—एक बाइक और 3 से 4 बदमाशों का एक गिरोह सक्रिय

Jeewan Aadhar Editor Desk

स्वामी सदानंद महाराज के आदमपुर कार्यक्रम में हुआ बदलाव

विजन नीट ने किया हिसार में ही टॉप रैंक के साथ रिजल्ट देने का दावा

Jeewan Aadhar Editor Desk