हिसार

एचएयू में साढ़े 12 करोड़ रूपये से बनेगा गल्र्स छात्रावास, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने रखी आधारशिला

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा छात्रावास, लगाई जाएंगी लिफ्ट

हिसार,
हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में लड़कियों के लिए गल्र्स छात्रावास बनाया जाएगा। इसकी आधारशिला सोमवार को भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूत्र्ति सूर्यकांत ने रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने की। आधारशिला रखने के उपरांत मुख्यातिथि ने परिसर में पौधारोपण किया और छात्रावास में मुहैया करवाई जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एचएयू लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों से शिक्षा ग्रहण करने आने वाली छात्राओं के लिए हॉस्टल की सुविधा मिलना अपने आप में बहुत ही फायदेमंद होगा जो उन्हें आगे बढऩे में मदद करेगा।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने बताया कि कन्या छात्रावास के निर्माण पर करीब साढ़े 12 करोड़ रूपये की लागत आने की संभावना है। तिमंजला बनने वाले इस छात्रावास को 5187 वर्ग मीटर मेें बनाया जाएगा। इस छात्रावास के ग्राउंड तल पर 36 क्यूबिकल बनाए जाएंगे। प्रथम तल पर 20 डोरमीटॉरिज और द्वितीय तल पर 27 डोरमीटॉरिज बनाए जाएंगे। इस प्रकार इस हॉस्टल में 177 विद्यार्थियों के ठहरने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस हॉस्टल में विद्यार्थियों के लिए जिम की सुविधा, स्टडी रूम, टीवी रूम, विजिटर रूम, इंडोर गेम्स की सुविधा, जिम, वार्डन हाउस, वेटिंग रूम सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं के अलावा दो लिफ्ट भी लगाई जाएंगी ताकि विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. एसके महत्ता, ओएएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा सहित विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, निदेशक, विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

Related posts

आदमपुर मंडी में होगा 2 दिवसीय महिला खेल उत्सव..मैराथन में दौड़ेंगे आदमपुर की लाड़लियां

ठंडी सडक़ पर खुले में गंदगी डालने से लोग परेशान

Jeewan Aadhar Editor Desk

गुरू जम्भेश्वर के दिखाए रास्ते पर चलकर करें समाज व बच्चों का कल्याण : ओमप्रकाश राहड़

Jeewan Aadhar Editor Desk