हिसार

बच्चों के लिए नोटबुक व अन्य सामान निगम आयुक्त को किया भेंट

हिसार,
समाजसेवी एवं हमारा प्यार संस्था के सदस्य सुशील खरींटा ने नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग को कैंप कार्यालय में जरूरतमंद बच्चों के लिए नोट बुक व अन्य स्टेशनरी का सामान भेंट किया। बुक बैंक के माध्यम से गरीब व जरूरतमंद बच्चों को यह स्टेशनरी मुहैया करवाई जाएगी।
नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि बुक बैंक को शहरवासियों का प्यार निरंतर मिल रहा है। इसी प्यार का परिणाम है कि आज 12000 के आसपास किताबें हमारी विभिन्न लाइब्रेरी में उपलब्ध हैं, जिनका लाभ जरूरतमंद बच्चे उठा रहे है। अब शहर के जागरूक लोग किताबों के साथ-साथ स्टेशनरी भी दे रहे है जो हर्ष की बात है। समाजसेवी सुशील खरींटा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन गरीब व जरूरतमंद बच्चों का भविष्य सुधारने में अहम योगदान दे रहा है। शहर के प्रत्येक नागरिक का फर्ज बनता है कि वह नगर निगम के बुक बैंक में सहयोग करें। आज गरीब जरूरतमंद बच्चों को लिए मैंने नोटबुक, पैंसिल, रबड़ आदि सटेशनरी का सामान निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग को भेंट किये है। इस सामान का नगर निगम की सभी लाइब्रेरी में आने वाले बच्चे लाभ उठा सके।

Related posts

भाजपा नेत्री ने नलवा क्षेत्र के गांवों में चलाया संपर्क फॉर समर्थन अभियान

जन औषधि सप्ताह का आयोजन एक से सात मार्च तक : अनिल कुमार

Jeewan Aadhar Editor Desk

अग्रोहा में बस अड्डा चालू कराने, उप तहसील बनाने व महिला कॉलेज को सुचारु रुप से चालू कराने का प्रयास : बजरंग गर्ग