हिसार

सैनी सभा ट्रस्ट ने किया मंत्री डॉॅ. कमल गुप्ता का अभिनंदन

हिसार,
सैनी सभा ट्रस्ट, सैनी सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैनियान मौहल्ला के प्रांगण में सैनी समाज द्वारा हरियाणा सरकार में मंत्री बनने पर स्थानीय शहरी निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता का अभिनंदन किया गया जिसमें प्रधान ओमप्रकाश राड़ा, पूर्व मंत्री चौधरी हरिसिंह सैनी, हिसार के सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी, वार्ड 15 से पार्षद प्रीतम सैनी, उपप्रधान ओमकार सैनी, संरक्षक बलवंत सिंह सैनी, सुशील सैनी खोवाल, सुरेंद्र सिंह सैनी सहसचिव ने उन्हें फूलमाला व शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में मनोहर मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष ढींगड़ा को बुक्के देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सैनी सभा ट्रस्ट ने मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से सैनी समाज के लिए सैनी कॉलेज या सैनी धर्मशाला बनाने के लिए भूमि देने की मांग की, जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे इस बारे में सीएम साहब से बात करेंगे। साथ ही उन्होंने अभिनंदन समारोह के दौरान पांच लाख रुपए सैनी सभा ट्रस्ट को देने की घोषणा की। उनके साथ आए सभी अतिथियों का भी फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर रघुवीर सिंह सैनी, कृष्ण तसीड़, नरेंद्र सैनी, रामनिवास सैनी, चेतराम सैनी, प्रह्लाद सिंह राड़ा, ईश्वर सिंह सैनी, राजकुमार सैनी, महासचिव फतेहसिंह सैनी, राजगुरु मार्केट आर्गेनाइजेशन के प्रधान अजय सैनी, रतन सिंह सैनी, नरेश सिंगल, रामचंद्र गुप्ता, राजकुमार इंदौरा, अंबिका प्रसाद, शिव कुमार सैनी आदि भी उपस्थित रहे।

Related posts

किसानों का धरना जारी, पगड़ी संभाल दिवस की तैयारियां पूरी

Jeewan Aadhar Editor Desk

सब स्टेशनों पर चोरी रोकने के लिए सीसीटीवी लगवाने से एसएसई को परहेज क्यों : यूनियन

युवा किसान कर रहे है खेती में नए—नए प्रयोग, पराली प्रबंधन को लेकर गंगवा के संदीप ने कर दिया कमाल

Jeewan Aadhar Editor Desk