हिसार

ब्रह्मपुरी तीर्थ स्थल में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी

नौ रामायणों के साथ शोभा यात्रा निकली, हवन-सत्संग हुआ

हिसार,
शहर के शांति नगर स्थित परमहंस श्रीयोग दरबार ब्रह्मज्ञान मंदिर कुटिया में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। ब्रह्मदर्शी संत उपरामानंद महाराज के आशीर्वाद से भजन-कीर्तन व सत्संग का आयोजन किया गया। अनेक श्रद्धालुओं ने सत्संग में भाग लिया। इससे पूर्व प्रात: डोगरान माोहल्ला स्थित कुटिया मोक्षद्वार से ब्रह्मपुरी तीर्थ स्थल तक नौ रामायणों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु रामायणों को सिर पर उठाए हुए व रथ को अपने हाथों से खींचते हुए चल रहे थे। असंख्य लोग बसंत के अनुरुप पीले वस्त्र अथवा पीली टोपियां धारण किए हुए थे। रामायणों के पाठ तीन फरवरी को रखे गये थे। ब्रह्मपुरी तीर्थस्थल पहुंचने पर हवन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति डाली। ध्वजारोहण किया गया एवं रामायण के पाठ का भोग डाला गया। समारोह में बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
सत्संग में संत रामानंद महाराज के अलावा संत मंडली ने प्रवचन देते हुए श्रद्धालुओं को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी तथा सभी के लिए मंगलकामनाएं की। समापन पर भंडारा चलाया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सत्संग में हिसार के अलावा विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Related posts

वुमन फिल्म फेस्टिवल उड़ान के दूसरे दिन 210 महिलाओं ने देखी फिल्म मिशन मंगल

Jeewan Aadhar Editor Desk

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने किया आरटीए कार्यालय का निरीक्षण

Jeewan Aadhar Editor Desk

शान्ति निकेतन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कोविड-19 के लक्षण एवं उपचार पर वेबिनार का आयोजन