हिसार

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के माध्यम से उठाए जाएंगे कर्मचारियों के मुद्दे : विश्वनाथ शर्मा

सुरेश डाबला जिला प्रधान व सतबीर सुरलिया वरिष्ठ उपप्रधान मनोनीत

ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जिला कमेटी की बैठक का आयोजन

हिसार,
हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जिला कमेटी की बैठक जिंदल पार्क में राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव सुशील कुमार खुंडिया ने किया। बैठक में कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों तथा 28-29 मार्च की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा और राज्य महासचिव नरेंद्र धीमान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। इसलिए अब कर्मचारियों को भी सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए और 28-29 मार्च की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का काम करना चाहिए। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाल करना, सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर नियमित भर्ती करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम-समान वेतन का फैसला लागू करना, निजीकरण व ठेकेदारी प्रथा बंद करना सहित कर्मचारियों के अनेक मुद्दों उठाने का काम किया जाएगा।
बैठक में यूनियन के जिला प्रधान सत्यवान बधाना के सेवानिवृत होने के चलते सुरेश डाबला को जिला प्रधान तथा सतबीर सुरलिया को वरिष्ठ उपप्रधान मनोनीत किया गया। बैठक में चेयरमैन जापान सिंह, कैशियर विजय भादू, जिला प्रधान सुरेश डाबला, विनोद कुमार सोनी, दलबीर सिंह, मास्टर ईश्वर खुंडिया, वजीर सिंह, राहुल, अश्वनी कुंडू, विशाल, संदीप, राजा, विजय, सुनील कुमार, रोहताश कुमार आदि भी मौजूद रहे।

Related posts

जनधन खातों से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की राशि निकालने के लिए दिन निर्धारित

सरकार ने बकाया हाउस टैक्स का पूरा ब्याज माफ किया

Jeewan Aadhar Editor Desk

किसानों का विश्वविद्यालय का घेराव शुरु, किसानों के समर्थन में उतरी आंगनबाड़ी वर्कर्स

Jeewan Aadhar Editor Desk