हिसार

सत्यपाल अग्रवाल हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला की ओर से सम्मानित

जीव कल्याण के लिए यज्ञ-हवन अभियान चलाने पर सजग के अध्यक्ष सत्यपाल अग्रवाल सम्मानित

हिसार,
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कृषि मेले में हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला की ओर से सजग एवं यज्ञ-हवन विश्व कल्याण के अध्यक्ष,लाइफ एवं वास्तु काउंसलर सत्यपाल अग्रवाल को सम्मानित किया गया। बायोडायवर्सिटी को बचाने पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने व मानव कल्याण के लिए जैव विविधता में शामिल जीवन की किस्में, वनस्पति, पौधे, जानवर और विस्तृत श्रृंखला में रहने वाले सुक्ष्म जीवों, मित्र कीट-पतंगों आदि की विलुप्त होती जा रही प्रजातियों के संरक्षण में सहायक वैदिक हवन की निशुल्क व्यवस्था करते हुए जगह-जगह यज्ञ-हवन करवाने व करने के लिए प्रेरित करने के लिए किये जा रहे विशेष योगदान के लिए अग्रवाल को यह सम्मान दिया गया। सत्यपाल अग्रवाल को हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के जींद डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर विष्णु कुमार बागड़ी, पानीपत डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर कुलदीप शर्मा, सोनीपत डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शिवप्रसाद व हिसार डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ममता ने पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

Related posts

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार, कार भी बरामद

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : मिले 17 संक्रमित, जवाहर नगर ने बढ़ाई चिंता, आसपास के गांवों में मिले 30 पॉजिटिव

बर्खास्त पीटीआई अध्यापकों ने फूंका खेल मंत्री का पुतला

Jeewan Aadhar Editor Desk