फतेहाबाद सिरसा हिसार

पौधारोपण व गौमाता की सेवा को अपना कर्तव्य समझें : स्वामी राजेन्द्रा नंद

भिरड़ाना गौशाला में श्री धेनु मानस कथा शुरू

हिसार से पौधा लेकर पहुंचे पृथ्वी सिंह गिला, स्वामी जी ने की प्रशंसा

फतेहाबाद,
निकटवर्ती गांव भिरड़ाना की श्री राधा कृष्ण गऊशाला में गौ पूजन व पौधारोपण के साथ श्री धेनु मानस कथा आरंभ हुई। पर्यावरण प्रेमी पृथ्वी सिंह गिला हिसार से पौधा लेकर भिरडाना पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामी राजेन्द्रानंद से पौधारोपण करवाया।
कथा में स्वामी राजेन्द्रानंद महाराज ने कहा कि हमें पर्यावरण की ओर ध्यान देना होगा। हर जन को यह समझना होगा कि पेड़—पौधे हैं तो हम हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान आई आक्सीजन की कमी व इसके लिए मची भागदौड़ ने हमें पेड़—पौधों का महत्व समझा दिया है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण करना व नित्य प्रति गौमाता की सेवा करना हर इंसान को अपना कर्तव्य समझना चाहिए। उन्होंने पौधारोपण के प्रति लग्न के लिए पर्यावरण प्रेमी पृथ्वी सिंह गिला की प्रशंसा की और कहा कि हिसार से चलकर पृथ्वी सिंह गिला पौधारोपण करवाने आए हैं।
इस अवसर पर गौशाला प्रधान प्रेम सीगड़, उप प्रधान पूर्णचंद्र बजाज, बिश्नोई सभा भिरडाना के प्रधान मदन राहड़, बनवारीलाल थापन, कृष्ण डेलू, रविंद्र ग्रोवर, सूरज बजाज, जयसिंह, जैलाराम, कालूराम, सतीश मांझू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपस्थित सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

आर्ट ऑफ लिविंग सुदर्शन क्रिया का राष्ट्रव्यापी ऑफलाइन फॉलोअप का आयोजन रविवार सुबह

आदमपुर में शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग,आग बुझाते समय फायरमैन को लगा करंट

ब्रेस्ट कैंसर का समय पर पता लगने पर कम हो सकती मृत्यु दर : डा. दीपक नैन