सिरसा हरियाणा हिसार

सेवानिवृति के उपलक्ष्य में सेवा कार्य चलाकर अनूठा उदाहरण पेश कर रहे इंदर गोयल

अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंदर गोयल 31 को होंगे भारतीय जीवन बीमा निगम से सेवानिवृत

सेवा कार्य चलाकर उदाहरण पेश कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष : राजेन्द्र सपड़ा

हिसार,
अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंदर गोयल की सेवानिवृति के उपलक्ष्य में सेवानिवृति उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक मई से शुरू हुआ यह उत्सव 31 मई तक चलेगा। उत्सव के तहत प्रतिदिन किसी न किसी जगह पर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। श्री गोयल 31 मई को भारतीय जीवन बीमा निगम से विकास अधिकारी पद से सेवानिवृत हो रहे हैं। उन्होंने यह लक्ष्य रखा है कि सेवानिवृति तक 60 वर्ष के हो जाएंगे इसलिए 60 संख्या में 60 वस्तु वस्तुएं समाज में जरूरतमंदों को दी जाएंगी, जो कि संख्या में 3600 वस्तुएं हो जायेगी।

सेवानिवृति उत्सव के तहत उन्होंने पहले दिन बाबा बालक नाथ मंदिर, दूसरे दिन राजकीय माध्यमिक विद्यालय चत्तरगढ़ पट्टी, सिरसा, तीसरे दिन रेलवे बस्ती, मस्जिद और हुडा कॉलोनी झुग्गी झोपड़ी, चौथे दिन राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिरसा और पांचवे दिन झुग्गी झोपड़ी, मेला ग्राउंड में सामान वितरित करके एक अनूठा उदाहरण पेश किया। इंदर गोयल ने बताया कि 7 मई को जन्मदिवस पर सवामणी, भंडारा और जरूर उपयोगी वस्तुएं समाज के जरूरतमंद लोगों को और 14 मई को ब्लड रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसी कड़ी में 9 मई को हरिद्वार में भंडारा किया जाएगा, 10 मई को ऋषिकेश में 24 मई को विशाल भंडारा एवं जरूरतमंद लोगों को वस्तुएं वितरित की जाएंगी। इंदर गोयल ने बताया की अपनी ओर से भारतीय जीवन बीमा निगम की 30 वर्ष की सेवा करने के पश्चात, आने वाले समय में समाज के प्रति समर्पण और अधिक हो जाएगा। अखिल भारतीय सेवा संघ के माध्यम से उत्साह और जोश के साथ सेवा कार्य में और बढ़ोतरी की जाएगी।

अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रांतीय मीडिया सलाहकार राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस मुहिम में अखिल भारतीय सेवा संघ महिला शाखा सिरसा की अध्यक्ष श्रीमती परमजीत कौर मंडिया, संरक्षक श्रीमती अंजना गोयल, सचिव श्रीमती संतोष राज, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम रानी तथा उपाध्यक्ष श्रीमती कोमल खुराना का विशेष योगदान रहा। अखिल भारतीय सेवा संघ सिरसा शाखा के अध्यक्ष अश्वनी बंसल, सचिव राजेश बंसल, कोषाध्यक्ष राजेश सिंगला एवं अमर साहूवाला ने इस कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई है। अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रांतीय संरक्षक डॉ. योगेश बिदानी, महासचिव विनोद धवन, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपरा एवं सभी प्रांतीय पदाधिकारियों ने इस अनूठी पहल को सराहनीय बताते हुए उन्हें बधाई दी है। राजेन्द्र सपड़ा ने कहा कि वास्तव में ही प्रांतीय अध्यक्ष इन्दर गोयल अपनी सेवानिवृति के उपलक्ष्य में इतने सेवा कार्य करके उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

Related posts

कोरोना की आड़ में मजदूरों व कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात कर रही सरकार : किरमारा

छात्रों ने रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में की हड़ताल, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सातरोड़ कलां गांव में आईसोलेशन वार्ड किया शुरू : कृष्ण सातरोड़