हिसार

बिश्नोई चेतना मंच पदाधिकारियों ने रावतखेड़ा में किया पौेधारोपण

हर व्यक्ति को महीने में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए : भादर बिश्नोई

हिसार,
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बिश्नोई चेतना मंच के पदाधिकारियों ने गांव रावतखेड़ा में पौधारोपण किया। पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधोरापण करें।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना हमारा जीवन असंभव है। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं। ऑक्सीजन के बिना हम जीवित नहीं रह सकते। एक व्यक्ति पूरे दिन में 13.5 किलोग्राम ऑक्सीजन लेता है जो हमें केवल पेड़—पौधों से ही हमें मिलती है। कोरोना कॉल में ऑक्सीजन की किस प्रकार कमी देखी गई थी, हम सब जानते हैं। ऑक्सीजन के बिना काफी लोगों की जान चली गई थी। बिश्नोई चेतना मंच के पदाधिकारियों ने अपील की कि हर व्यक्ति महीने में एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी पूर्ण देखभाल करें। पौधा लगाने से ज्यादा उसकी देखभाल पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर बिश्नोई चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत बिश्नोई, हिसार के अध्यक्ष भादर सिंह बिश्नोई, हरिप्रसाद व नवीन आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

चाकुओं से वार करके महिला ने कर दी दो मासूम बच्चियों की हत्या

26 फरवरी को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

विद्यार्थियों की मानसिक, व्यवहारिक व शैक्षिणक समस्याओं के मुल्यांकन व किशोरावस्था की विभिन्न समस्याओं के हल के लिए उम्मीद परामर्श केंद्र स्थापित