हिसार

भाजपा सरकार ने किया देश की सेना को कमजोर करने का प्रयास : मनोज राठी

हांसी में सुरेन्द्र फौजी साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल, राठी ने किया स्वागत

हिसार,
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज राठी ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश की सेना को कमजोर करने का प्रयास किया है। अग्निवीर भर्ती योजना इसी का हिस्सा है जिससे जनता, खासकर सैनिकों, पूर्व सैनिकों व सैनिक परिवारों में रोष है।
मनोज राठी हांसी में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सुरेन्द्र फौजी ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। उनके साथ सुनील कुमार, आजाद सरपंच, भीम यादव, अनिता देवी, सरस्वती, रमेश बूरा, सोमबीर, मनजीत सिहाग, मनोज व कुलवंत गढ़वाल भी पार्टी में शामिल हुए। मनोज राठी ने शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि सुरेन्द्र फौजी व अन्य के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले तो एक-एक करके सरकारी विभागों का निजीकरण किया और जब लगभग सभी विभागों का निजीकरण हो गया तो उन्होंने सेना को निशाने पर ले लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के लिए सीमाओं पर लड़ने वाले सैनिकों की पैंशन बंद करके उनके हितों पर कुठाराघात किया है। इसी तरह अग्निवीर योजना किसी के हित में नहीं है लेकिन केन्द्र सरकार अपनी असफलता के कारण देश में फैली बेरोजगारी का फायदा उठाकर ढिंढोरा पीट रही है कि युवा अग्निवीर के लिए फार्म भर रहे हैं। उन्होंने कहा हरियाणा सहित अन्य राज्यों के युवा, जो सेना में भर्ती होकर देश की सेवेा करना चाहते थे, उनके लिए सरकार ने चार साल अग्निवीर की योजना लाकर उनके हितों पर कुठाराघात करते हुए देश की सीमाओं को कमजोर करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आज सरकार के पास फौजियों को देने के लिए वेतन नहीं है और अकेले उद्योगपतियों के 11 लाख हजार करोड़ रूपये माफ कर दिए जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आज अकेले अंबानी ग्रुप को मोदी सरकार ने अढ़ाई लाख करोड़ का कर्जा दे रखा है और वह कभी भी देश से भाग सकता है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संगठन मंत्री ने सुखबीर चहल ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के पास विकास की कोई योजना नहीं है। भाजपा नेतृत्व वाली सरकारें केवल हिंदू मुस्लिम के नाम पर जनता की भावनाएं भड़काकर अपना समय निकाल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा से तंग आई प्रदेश की जनता अब आम आदमी पार्टी की तरफ आशाभरी नजरों से देख रही है क्योंकि आम आदमी पार्टी ही कांग्रेस व भाजपा का विकल्प है। इस अवसर पर पार्टी नेता पवन फौजी, यशपाल सैनी, राजेन्द्र सिंह, सुभाष भारती व सुरेश तंवर आदि मौजूद थे।

Related posts

कला..शिक्षा..संस्कृति और संस्कार का अर्थ बना मदर्स प्राइड स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह

Jeewan Aadhar Editor Desk

अपहरण कर मारपीट करने के 2 आरोपी गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार और हांसी के एसपी के तबादले, शिवचरण होंगे हिसार के पुलिस कप्तान