राशिफल

राशिफल: 12 नवंबर 2017

मेष- आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह विचार त्याग दीजिए, क्योंकि ऋण चुकाने में कठिनाई आ सकती है।

वृष- आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिलेगा। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन- आज आप फिजूल खर्च से बचें। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा।

कर्क- भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस है।

सिंह- आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है।

कन्या- आज आप में निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। व्यर्थ व्यय का योग भी है। व्यापार में धनलाभ होगा।

तुला- आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके अधिकार और सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले के बारे में सोचेंगे और दिल से सेवा भी करेंगे। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।

वृश्चिक- आज आपका मन अशान्त एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। यदि कोई वाद, विवाद राज्य में लम्बित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

धनु- आज आपको भाग्य की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त पेट के विकार होने की संभावना है। सावधान रहें और खानपान पर संयम बरतें।

मकर- आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।

कुंभ- आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें।

मीन- आज अष्टम भाव में तुला राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से सम्बन्धित किसी विवाद का हल निकल आएगा।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

12 अगस्त 2019 : जानें सोमवार का रा​शिफल

25 September 2024 Ka Rashifal : आज 5 राशियों के जातकों का बढ़ेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

21 April 2025 Ka Rashifal : आज श्रवण नक्षत्र में बना है सर्वार्थ सिद्धि योग, तुला—कुंभ सहित 5 राशियों की आय में होगा जबर्दस्‍त इजाफा, जानें 12 राशियों का राशिफल