साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: 13 नवंबर से 19 नवंबर 2017

यहां क्लिक करे—स्कूली निबंध प्रतियोगिता..विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीतेंगे सैंकड़ों उपहार
नौकरी करना चाहते है, तो यहां क्लिक करे।
मेष (Aries): आर्थिक वृद्धि बहुत अच्छी रहेगी और कहीं से इस मामले में आपको अच्छी खबर भी मिल सकती है। बातचीत के जरिए समस्याओं का हल निकल सकता है और प्रोजेक्ट्स में सुधार भी संभव है। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है।

वृष (Taurus): करियर में किसी युवा की मदद मिलेगी। प्रोजेक्ट्स आपकी मेहनत और जोश द्वारा जल्दी पूरे होते जाएंगे। आर्थिक मामलों में हालांकि आपको भविष्योन्मुखी रहना चाहिए तभी प्रगति होगी। यात्राओं द्वारा भी सुकून एवं सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में कोई खुशखबरी मिलेगी।

मिथुन (Gemini): धन सम्पदा से सम्बंधित कुछ अच्छे संयोग बनेंगे एवं वृद्धि के आसार नजर आ रहे हैं। परिवार में कोई महिला आपकी लाइफ लाइन बनकर सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में संभल कर चलेंगे तो बेहतर रहेगा। यात्राओं द्वारा सफलता धीरे धीरे मिलेगी। सप्ताह अंत में जीवन में सुधर लाने के बहुत सारे मौके मिलते जाएंगे।

कर्क (cancer): आर्थिक मसले धीमे धीमे सुधार की तरफ बढ़ते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ स्थिति तभी बनेगी जब आप लगातार कोशिश करते रहेंगे। सेहत की तरफ ध्यान देने की जरुरत है। इस सप्ताह यात्राओं को भी अवॉयड करें तो बेहतर होगा।

सिंह (Leo): कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम आपको मिलते जाएंगे एवं कुछ ऐसे संयोग भी बनेंगे जिनसे सुख समृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। बिजनस ट्रिप्स कामयाब रहेंगी। धन वृद्धि अच्छी होगी एवं कलात्मक प्रोजेक्ट्स में निवेश द्वारा बेहतर रिजल्ट्स प्राप्त करेंगे।

कन्या (Virgo): धन लाभ के बेहतर योग बन रहे हैं। साझेदारी में किया गया निवेश शुभ होगा। सेहत में भी बेहतर स्तिथियां बनती जाएंगी। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा भी अच्छे परिणाम मिलेंगे एवं आप काफी रिलैक्स्ड रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी भी सुधार के लिए अभी वक्त है। सप्ताह के अंत में बहुत सुकून एवं शांति रहेगी एवं पार्टनरशिप अच्छे सामंजस्य की तरफ अग्रसर होगी।

तुला (Libra): कार्यक्षेत्र में धीमे धीमे सुधार संभव है। कुछ नयापन अपने प्रोजेक्ट्स में लेकर आने का समय आ चुका है। अपनी पिछले प्रोजेक्ट्स की सफलता एवं असफलता को ध्यान में रखकर कुछ नया रुख अपनाएं तब शुभ परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। महिलाओं पर व्यय अधिक हो सकता है। सप्ताह अंत में कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio): धन वृद्धि के बहुत शुभ योग बनते जाएंगे लेकिन करियर में कुछ बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। यात्रा अवॉयड करें तो अच्छा होगा। संतान संबंधी खुशखबरी आपको मिल सकती है। परिवार में सुकून रहेगा।

धनु (Sagittarius): यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम मिलेंगे एवं इस मामले में आपको सुकून महसूस होगा। लव लाइफ में रोमांस धीमे धीमे आगमन करेगा। कार्यक्षेत्र में अभी प्रतिकूल समय है एवं इस मामले में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। यात्राओं द्वारा कुछ अच्छी खबरें आपको मिल सकती हैं। परिवार में मिलने जुलने का सिलसिला जारी रहेगा एवं आप कुछ नए लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

मकर (Capricorn): आर्थिक मसलों में एक बैलेंस बनाकर चलेंगे तो शुभ होगा। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ नाराजगी बन सकती है। सेहत की तरफ ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में वाक्पटुता से लाभ मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मसले कष्टकारी हो सकते हैं।

कुंभ (Aquarius): कार्यक्षेत्र में जितना प्लानिंग के साथ काम करेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। यह समय एकांत में शान्तिपूर्वक जीवन में उन्नति लाने के लिए प्रयासरत रहने का है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। परिवार में कुछ अच्छे बदलाव नजर आएंगे जो शुभ होंगे। यात्राओं द्वारा बेहतरी की तरफ आप बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में खुशखबरी मिल सकती है।

मीन (Pisces): धन वृद्धि के बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। निवेश बेहतर परिणाम देंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ कष्ट संभव है। सेहत की तरफ ध्यान अवश्य दें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में सुख एवं शान्ति रहेगी।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

साप्ताहिक राशि 21 मई से 27 मई 2018

साप्ताहिक राशिफल: 29 जनवरी से 4 फरवरी 2018

साप्ताहिक राशिफल: 20 नवंबर से 26 नवंबर 2017

Jeewan Aadhar Editor Desk