देश

UPSC का रिजल्ट घोषित, नंदिनी ने किया टॉप

नई दिल्ली
केंद्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा-2016 का परिणाम बुधवार देर शाम घोषित कर दिया। परीक्षा में कर्नाटक की नंदिनी के आर ने टॉप किया है। दूसरे टॉपर अनमोल सिंह बेदी और तीसरे नंबर पर गोपालकृष्ण रोनांकी का नाम है। चौथे नंबर पर फिर एक लड़की ने बाजी मारी है। इनका नाम सौम्या पांडे है और टॉप फाइव में आखिरी नाम अभिलाष मिश्रा का है
सफल उम्मीदवारों की लिस्ट यहां देखें
अपनी इस सफलता से उत्साहित नंदिनी का कहना है कि वह हमेशा से IAS ऑफिसर बनना चाहती थीं। OBC वर्ग की नंदिनी ने वैकल्पिक विषय के तौर पर कन्नड़ साहित्य का पेपर दिया था। उन्होंने बेंगलुरु के एम. एस. रमैया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से सिविल इंजिनियरिंग में BE की डिग्री हासिल की थी। IRS ऑफिसर नंदिनी का यह चौथा प्रयास था।अनमोल शेर सिंह बेदी ने लड़कों में टॉप किया है। उनकी ओवरऑल सेकंड रैंक है। अनमोल ने BITS, पिलानी से कंप्यूटर सायेंस में BE किया है। टॉप 25 उम्मीदवारों में 18 लड़के और 7 लड़कियां हैं।

सिविल सेवा परीक्षा में कुल 1099 उम्मीदवारों ने इस बार बाजी मारी है। इनमें सामान्य वर्ग से 500 उम्मीदवार, OBC के 347, SC कैटगरी के 163 और ST के 89 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।

इसकी लिखित परीक्षा पिछले साल दिसम्बर में आयोजित की गई थी और इस साल मार्च से मई के बीच साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। इन्हीं के आधार पर यह ये परिणाम घोषित किए गए हैं।
टॉप 10 के रोल नंबर और लिस्ट…

1- 0134810 नंदिनी के आर
2- 0561724 अनमोल शेर सिंह बेदी
3- 0147866 गोपालकृष्ण रोनांकी
4- 0014451 सौम्या पांडेय
5- 0656401 अभिलाष मिश्रा
6- 0032405 कोठामासू दिनेश कुमार
7- 0583119 आनंद वर्धन
8- 0559310 श्वेता चौहान
9- 0384935 सुमन सौरव मोहंती
10- 0000823 बिला लाल मोहीउद्दीन भट

Related posts

PRC पर सुलग उठा अरुणाचल प्रदेश, उपमुख्यमंत्री का घर जलाया, CM ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Jeewan Aadhar Editor Desk

भाजपा सरकार ने मक्की के फूलों पर लगाया 18 फिसदी जीएसटी

शादियों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, नहीं कराया तो सरकारी योजनाओं से कटेगा नाम