देश

गर्लफ्रेंड से जबरन राखी बंधवाने के लिए किया मजबूर, छात्र बिल्डिंग से कूदा

अगरतला,
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक टीचर ने 18 साल के छात्र को उसकी गर्लफ्रेंड से जबरन राखी बंधवाने के लिए मजबूर किया, तो छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर जान देने की कोशिश की।

‘डेक्कन क्रॉनिकल’ को पुलिस ने बताया, ‘निजी स्कूल के प्रिंसिपल और कुछ टीचर्स ने सोमवार को दिलीप कुमार साहा और उसकी गर्लफ्रेंड को बुलाया। साथ में उनके मां-बाप भी बुलाए गए। गर्लफ्रेंड को साहा की कलाई पर राखी बांधने को कहा गया, जिसे दोनों ने नकार दिया।

कुछ देर बाद साहा स्कूल बिल्डिंग के दूसरे माले पर गया और वहां से छलांग लगा दी। घटना के तुरंत बाद साहा को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।’

स्कूल प्रशासन के विरोध में छात्रों और उसके अभिभावकों ने प्रदर्शन किया और इस घटना में शामिल टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

मंदिर में रह रहा युवक निकला पाकिस्तानी

जम्मू-कश्मीर:700 पुलिस पोस्ट पर 67000 आवेदन

24.59 लाख रुपए देश में हर MLA की औसत सालाना कमाई , जानें कौन विधायक है सबसे अधिक मालामाल

Jeewan Aadhar Editor Desk