राशिफल

राशिफल: 14 नवंबर 2017

मेष- आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है।

वृष- राज्य से सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से वृद्धि होगी। व्यापार में साझेदारों तथा जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋण भार में कमी होगी।

मिथुन- दिन के पूर्वार्ध में कुछ लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े मुद्दे हल होंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए, इसलिए अनुभव लीजिए।

कर्क- चन्द्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति कराएगा। नए संबंधो में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें।

सिंह- आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान या कार्यालय में टीमवर्क के जरिए आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

कन्या- अपने आस पास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

तुला- आज का दिन आपके लिए महान पुरुषों से मेल-जोल कारक है। अकस्मात अकल्पित उलट फेर में आपको लाभ मिल सकता है। नये कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गम्भीरतापूर्वक विचार करने के उपरान्त ही कुछ निर्णय लें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु- आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें।

मकर- आज आपकी राशि से नवम चन्द्रमा पास व दूर की यात्रा तथा राज्य विजय कारक है। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो न दें।

कुंभ- सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वन्दी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध शुभ व्यय कीर्ति में वृद्धि करने वाला है। पुण्य कार्यों पर व्यय हो सकता है।

मीन- राशि का स्वामी देवगुरू पिछले कई दिनों से तुला राशि का होकर सप्तम भाव में चल रहा है। चन्द्रमा भी आज सप्तम घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

19 जुलाई 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

4 November 2023 Ka rashifal : आज 4 राशियों के सितारें रहेंगे बुलंदियों पर, जानें 12 राशियों का राशिफल

13 अक्टूबर 2021 : जानें बुधवार का राशिफल