राशिफल

राशिफल: 20 नवंबर 2017, सोमवार

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं और गहरी चिंतनशक्ति आपके मानसिक भार को हलका करेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है।
वृषभ (Taurus) : कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं। भाई- बहनों के साथ कौटुंबिक चर्चा और आयोजन होंगे। तन-मन में स्फूर्ति और आनंद अनुभव होगा।
मिथुन (Gemini): वाणी पर संयम रखेंगे तो आज बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे, ऐसा गणेशजी का कहना है। वाद-विवाद में गहरे न उतरें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। कार्य में कम सफलता मिलेगी।
कर्क (Cancer): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। नए वस्त्र और आभूषणों को खरीदने के पीछे खर्च अधिक हो सकता है। परंतु मध्याह्न के बाद मानसिक रुप से अनिर्णय की स्थिति में रहेंगें।
सिंह (Leo): स्थायी संपत्ति के दस्तावेज हेतु आज का दिन अच्छा है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करेंगे। पदोन्नति के योग हैं। परिवार में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा।
कन्या (Virgo) : किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध पर संयम बरतिएगा। आज गूढ़विद्या के प्रति आकर्षण रहेगा। सुखमय विषयों में आपको रुचि रहेगी। गहन चिंतन आपके मन को शांति प्रदान करेगा।
तुला (Libra): आज की मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोधावेश में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ न मुड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं।
वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी बता रहे हैं कि आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा।
धनु (Sagittarius) : आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ संबंध बिगड़ेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार झगड़े का कारण बन सकते हैं। दुर्घटना से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च हो सकता है।
मकर (Capricorn): गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं मामूली प्रयत्न से हल हो जाएंगी।
कुंभ (Aquarius): हरेक कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी- धंधा के जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा।
मीन (Pisces): आज के दिन की शुरुआत भय और उद्विग्नता के साथ होगा। शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव होगा। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

21 जुलाई 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

24 फरवरी 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

8 सितंबर 2018 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk