देश

केजरीवाल को बना दिया ‘मुर्खमंत्री’

नई दिल्ली
दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सभी जानते है। लेकिन, उनके बारे में अगर आप कुछ ज्यादा जानना चाहते हैं और आप गूगल पर सर्च करते है तो आपको चौंकाने वाले परिणाम भी मिल सकते हैं। गूगल सर्च केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री नहीं बल्कि मुर्खमंत्री बता रहा है।
अरविंद केजरीवाल को गूगल सर्च इंजन में सबसे ऊपर परिणाम आता है उनके विकिपीडिया पेज का। विकिपीडिया पेज पर केजरीवाल से संबंधित जो जानकारी है वो हैरान करने वाली है।
नाम है ‘केजरीबवाल’
विकिपीडिया पेज पर आप नेता का नाम बताया गया है अरविंद केजरीबवाल। केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को ‘आम आमदनी पार्टी’ बता रहा है। पेज पर आगे केजरीवाल के पद को लेकर भी कुछ अलग ही शब्द इस्तेमाल किया गया है। जनता उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री जानती है लेकिन पेज उन्हें दिल्ली का मुर्खमंत्री बता रहा है। पेज ने केजरीवाल के प्रोफेसन को लेकर जो ब्योरा दिया है उसके मुताबिक वे भारतीय सिनेमा आलोचक, पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ, आम आमदनी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुर्खमंत्री हैं। ऐसा लग रहा है कि केजरीवाल के विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़ हुई है। किसी ने जानबूझकर पेज और उस पर दी गई जानकारी से छेड़छाड़ की है। आपको बता दें कि विकिपीडिया पेज कोई भी कहीं से भी एडिट कर सकता है। एडिट करते ही अपडेटेड जानकारी वेबपेज पर आ जाती है।

Related posts

पुलिस वाला बना बच्चों का खेवनहार, बच्चें देखते ही बोलते है जयहिंद सर

Jeewan Aadhar Editor Desk

राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार

JDU नेता शरद यादव की सदस्यता रद्द होने पर विपक्ष का राज्यसभा में हंगामा

Jeewan Aadhar Editor Desk