हिसार

प्रदीप घरोंडा बने काजला खाप के प्रदेशाध्यक्ष

हिसार,
काजला खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमल काजला ने आज एक बयान जारी कर बताया कि खाप की हरियाणा कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में प्रदीप घरोंडा को प्रदेशाध्यक्ष, प्रताप सिंह सोलधा, सुबेदार महाबीर सैणीवास, सज्जन सिंह रोहतक, हिसार के धूप सिंह व चंद्रभान, कुरुक्षेत्र जिला से कमल सिंह व नसीब सिंह, हरिओम सोलधा, अंबाला से मलकीत सिंह व प्रमोद वैसर, नारनौंद से महेंद्र सिंह व लोहारू से रामचंद्र एडवोकेट को प्रदेश उपाध्यक्ष, सतपाल सरपंच को प्रधान महासचिव, ईश्वर सिंह रोहतक, सतपाल सरपंच बिसला, रूपचंद, ओमप्रकाश, शीशपाल, पवन झज्जर, भरत सिंह, राहुल, कर्मबीर, हनुमान सरपंच, सुरेश, राजेंद्र सिंह व बबलू कैथल को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सचिव के पद पर करनाल से नरेंद्र, सोलधा गांव से दलेल सिंह, शशीवाला से ईश्वर सिंह व नारनौंद के जयदीप को नियुक्त किया गया है। नौकरी करना चाहते है, तो यहां क्लिक करे।
जोनल अध्यक्षों में मांगेराम हिसार, गंगाबिशन भिवानी, मेहर सिंह नम्बरदार रोहतक, रण सिंह करनाल, बलवान सिंह कुरुक्षेत्र व राजीव एडवोकेट अंबाला को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जोनल पदाधिकारियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

रोडवेज नेता डाबला के पुत्र को रॉड़ व डंडों से हमला करके घायल किया

सीसवाल में मिले 3 कोरोना के मरीज

Jeewan Aadhar Editor Desk

साइबर क्राइम चरम पर—साइबर सेल लाचार